Loading...

अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद नई पीढ़ी के लिए प्रेरक


नागपुर। स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य व  क्रांतिकारी विचारों के धनी स्वामी श्रद्धानंदजी का बलिदान दिवस दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के प्रांगण में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम यज्ञ व हवन का आयोजन किया गया। उसके पश्चात मिडिल स्कूल की छात्राओं द्वारा काव्य पाठ तथा हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। 

कनिष्ठ महाविद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी विद्या गुप्ता ने स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं के संबंध में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। साहित्यिक गतिविधियों की अध्यापिका संगीता सगदेव ने स्वामी जी के जीवन, सिद्धांतों व आदर्शों पर प्रभावशाली जानकारी दीं। देश धर्म हेतु यदि प्राणों की बलि भी देनी पड़े तो स्वामी श्रद्धानंदजी का अनुसरण कर संकोच नहीं करना चाहिए यह उद्गार दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय की प्राचार्या  तेजिंदर वेणुगोपाल ने व्यक्त किए। 

स्वामीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्होंने छात्राओं को स्वामीजी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मिडिल स्कूल, हाई स्कूल तथा जूनियर कॉलेज द्वारा गठित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ  दिलवाई गई। प्राचार्या महोदय ने शपथ दिलवाते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को पूरा करने का अनुरोध किया। कनिष्ठ महाविद्यालय की पर्यवेक्षिका मोनिका सिंघेल ने छात्राओं को उत्तरदायित्व का  निर्वहन करने व  अनुशासन को जीवन का अंग बनाने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव  राजेश लालवानी, इंचार्ज  वेद प्रकाश आर्य तथा समस्त पदाधिकारी गणों ने स्वामी श्रद्धानंदजी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
समाचार 1346610430160355397
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list