Loading...

अग्रवाल समाज द्वारा आज कृतज्ञता ज्ञापन महायज्ञ



श्री अग्रसेन मंडल का दिव्य आयोजन

18 यज्ञवेदी से अग्रदंपती करेंगे महालक्ष्मी का आव्हान

नागपुर। अग्रवाल समाज के पितामह महाराजा अग्रसेन जी एवं महारानी माधवी ने आज से पांच हजार वर्ष पूर्व अपने विशाल अग्रोहा राज्य की प्रजा को प्राकृतिक संकटों से मुक्ति प्रदान कराने तथा  सदा जनकल्याण वह खुशहाली की अनुकम्पा पाने की प्रार्थना के साथ देवी महालक्ष्मी जी की कठोर तपस्या आराधना की थी. 

अग्रसेन माधवी की प्रजा वत्सल प्रार्थना तपस्या से प्रसन्न होकर देवी महालक्ष्मी ने अग्रोहा राज्य को संकटों से मुक्ति तो प्रदान की ही, साथ ही वरदान दिया कि अग्रोहा की प्रजा अब सदा खुशहाली की ओर अग्रसर होगी. भविष्य में अग्रोहा की प्रजा एवं आपके वंशजों द्वारा धर्म पूर्वक जीवन यापन करने पर सब आपके वंशज कहलायेंगे और सुख समृद्धि खुशहाली से परिपूर्ण रहेंगे. 

महालक्ष्मी जी का यह आशीर्वाद अग्रवाल समाज में आज भी फलिभूत है. अतः इस आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा इसे निरंतर बनाये रखने की प्रार्थना के लिए  श्री अग्रसेन मंडल द्वारा 21 दिसंबर को रविनगर स्थित अग्रसेन भवन में महालक्ष्मी कृतज्ञता ज्ञापन एवं मनोकामना पूर्ति महायज्ञ का एकदिवसीय भव्य दिव्य आयोजन किया गया है.

कार्यक्रम के संयोजक एवं अग्रसेन मंडल के उपाध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल ने बताया कि अठारह कुंडीय महायज्ञ में 18 अग्रदमपत्ति यजमान संपूर्ण समाज की ओर से महालक्ष्मी जी का आह्वान करते हुए महायज्ञ महापूजा करेंगे। सभी 18 यजमान दम्पत्तियों की सूची इस प्रकार है।

मुख्य यजमान : श्री विनोद बंसीलाल अग्रवाल एवं श्रीमती रमा (अनिता) अग्रवाल। 

अन्य माननीय यजमान
2. श्री राजेश खेतान एवं श्रीमती मीना खेतान।
3. श्री मुकेश अग्रवाल एवं श्रीमती रक्षल अग्रवाल।
4. श्री मोहित अग्रवाल एवं श्रीमती प्रीति अग्रवाल।
5. श्री पवन अग्रवाल एवं श्रीमती करुणा अग्रवाल।
6. श्री अभय अग्रवाल एवं श्रीमती सुरभि अग्रवाल।
7.  श्री चंद्रप्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती पुजा अग्रवाल।

8. श्री रमेश बोधनलाल अग्रवाल एवं श्रीमती सीता अग्रवाल।
9. श्री शशिकांत सिंघानिया एवं श्रीमती कविता सिंघानिया।
10. श्री मनीष अग्रवाल एवं श्रीमती सोनल अग्रवाल।
11. श्री राजकुमार जैन दम्पत्ति।
12. श्री आशिष अग्रवाल एवं श्रीमती अदिति अग्रवाल।
13. श्री धर्मेश अग्रवाल एवं श्रीमती संध्या अग्रवाल।
14. डा.लवकेश अग्रवाल एवं श्रीमती डा.दिपिका अग्रवाल।
15. श्री बुटिक परिवार।
16. श्री सोनू अग्रवाल एवं श्रीमती पल्लवी अग्रवाल।
17. श्री राजेश मोदी एवं श्रीमती रश्मि मोदी।
18. स्व. हरिकिसन अग्रवाल परिवार।

इस आस्थामय आयोजन में महालक्ष्मी जी, महाराजा अग्रसेन जी, महारानी माधवी जी की मनोहारी प्रतिमाओं के साथ दर्शनीय आकर्षक झांकी भी बनाई जा रही है. यह झांकी स्व. विजयकुमार सिंघानिया की स्मृति में पुत्र शशिकांत सिंघानिया के सौजन्य से होगी. 

महालक्ष्मी जी को छप्पन भोग का नैवेद्य श्री श्याम अग्रवाल , ढोला मारू स्वीट्स की ओर से अर्पित होगा.  पूरा आयोजन दुर्गाप्रसाद हरिकिसनजी अग्रवाल के मार्गदर्शन में, पं. श्यामसुंदर पुरोहित द्वारा विधि-विधान पूर्वक संपन्न होगा. यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा. 4 बजे से महायज्ञ, संध्या 6 बजे पूर्णाहुति एवं महाआरती तथा 7 बजे से प्रसाद भोज रहेगा.  

महालक्ष्मी महापूजा महायज्ञ समारोह के सहसंयोजक सुनील अग्रवाल (एम के), अभय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, श्रीमती चंदादेवी अग्रवाल, श्रीमती सीमादेवी अग्रवाल  ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी होगी है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री अग्रसेन मंडल अध्यक्ष उर्मिला देवी अग्रवाल, मंत्री रामानंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हजारीलाल अग्रवाल सहित एड. जगदीश अग्रवाल, कैलाश जोगानी, शरद जाजोदिया, आनंद मेहाडिया, संजय पचेरीवाला, गिरधारी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, मनीष मेहाडिया, पवन भालोटिया, उमेश अग्रवाल, गुलाब पचेरिवाला, अनिल अग्रवाल, 

अजय अग्रवाल, विजय अग्रवल, कैलाश लिलडिया, प्रहलाद अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, आशीष कानोड़िया, प्रमोद आर अग्रवाल, राजकुमार बछुका, रितेश रघुनंदन, पवन मेहाडिया,  रमेश अग्रवाल, मनीष मेहड़िया , गिरिश लीलाड़िया, विजय जैन, शैलेंद्र अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, सविता अग्रवाल, , संतोष अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, 

अंजू अग्रवल, पूनम अग्रवाल, अर्चना पचेरिवाला, अंकिता रूईया, मोना अग्रवाल, प्रीति संघी, रजनी अग्रवाल, नम्रता लीलाड़िया, स्वर्णा मेहड़िया, नेहा मेहड़िया आदि  कार्यरत हैं. श्री अग्रसेन मंडल द्वारा समस्त अग्रवाल समाज से आयोजन में शामिल होकर महालक्ष्मी जी, महाराजा अग्रसेन जी, महारानी माधवी जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का आह्वान किया गया है.
समाचार 2863270370334627103
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list