महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने किया विश्वासराव आरोटे को सम्मानित
नागपुर/ठाणे। दैनिक स्वराज्य तोरण कार्यालय कैलासनगर वळपाडा भिवंडी में महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के राज्य महासचिव विश्वासराव आरोटे को महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन भुवनेश्वर ओडीसा द्वारा दिया जाने वाला भारत सेवा रत्न गोल्ड मेडल पुरस्कार सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुखता से महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन भुवनेश्वर ओडीसा संस्था के महाराष्ट्र राज्य के राजदूत (ब्रँड अँबेसेडर) तथा आरएसपी ठाणे कल्याण युनिट के कमांडर डॉ. मणिलाल रतिलाल शिंपी, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के कोकण विभागीय सचिव डॉ. किशोर बळीराम पाटील, स्वामीनारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश भाई ठक्कर, आरएसपी अधिकारी जितेंद्र सोनवणे, ज्येष्ठ पत्रकार सुरजपाल यादव के शुभहस्ते पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के राज्य महासचिव विश्वासराव आरोटे विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो सम्मान दिया गया है उससे मेरी नैतिक जिम्मेदारी बढ़ गई है और मैं संगठन की ओर से महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह देखना वाकई काबिले तारीफ है कि हमें भी समाज को कुछ देना है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हम संगठन के माध्यम से उपेक्षित तत्वों को सामने लाने का काम करते हैं। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ का नाम पूरे महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में फैला है, विभिन्न गतिविधियों को लागू करने में सफल रहे हैं।
महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ वर्तमान में पांच राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, बेलगाम, गोवा और गुजरात में काम कर रहा है। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ में हजारों सदस्य जुड़ चुके हैं और यह अभी भी बढ़ रहे है, हम सभी इस संगठन में काम कर रहे हैं इसलिए जो भी समाज सेवा करने का अवसर मिले उसका लाभ उठाएं, अपनी टीम में रोजाना काम करते हुए, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, और अन्य स्थानों पर पिछले दो वर्षों में महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में कोरोना के प्रकोप के कारण यह संगठन मेरे पत्रकार भाइयों के सुख-दुख के लिए काम कर रहे है।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के भिवंडी शहरातील पत्रकारों को संघ के राज्य महासचिव विश्वासराव आरोटे की अध्यक्षता में इनके शुभहस्ते पहचान पत्रों का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर अरुण मिश्रा, श्रीनिवास सिरिमल्ली, लवलेश सुतार, सोमनाथ ठाकरे, जगदीश पटाले, रेहान खान, ताज अंसारी, एसबी अंसारी, नीलम तिवारी, परवीन खान, रेशमा अंसारी, राज पाठक सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।