ऑल इज वेल...
रजनीगंधा और रॉकस्टार की संगीतमय प्रस्तुति
नागपुर। रजनीगंधा इवेंट्स नागपुर और रॉकस्टार म्युजिकल ग्रुप अमरावती के गायकों ने संयुक्त रूप से मधुर गीतों का प्रदर्शन करते हुए रसिकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से शो को अपने सिर पर उठा लिया। कार्यक्रम मे रोकडे ज्वेलर्स के सांता ने छोटे बच्चो को सुंदर सुंदर गिफ्ट बाटे। कार्यक्रम मे बहुतांश दर्शकों ने लाल रंग के कपडे पहने थे।
रजनीगंधा इवेंट्स नागपुर और रॉकस्टार म्युजिकल ग्रुप अमरावती की ओर से लक्ष्मीनगर स्थित साइंटिफिक हॉल में 'ऑल इज वेल' ने संगीत शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना रजनीगंधा की निदेशक परिणीता मातुरकर और रॉकस्टार म्युजिकल ग्रुप शैलेश शिरभाते द्वारा की गयी थी।
रॉकस्टार शैलेश शिरभाते के साथ मित नायडू, चेतन वानखेडे, धीरज ठवकर, दीपक सुतवणे, दीपक तांबेकर, सुखदेव उसरे, ए सी पी अशोक बागुल . डॉ. जितेंद्र राजकुमार, संदीप ठाकूर, डॉ. जयेश इंगळे , दीपक उलेमाले, के एन बैस, मुरली खिलराणी, उमेश कुमार, आर्या विघ्ने, प्रिया गुप्ता ने विभिन्न गीतों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुरली खिलराणी इन्होने 'तुम जो मिल गये' गीत गाकर की। रॉकस्टार शैलेश शिरभाते ने 'ऑल इज वेल' ने यह टाइटल गीत का प्रदर्शन किया और दर्शकों को कार्यक्रम की झलक दिखाई। प्रतिभ सरोदे और राजकुमार निभोकर इन्होंने नई पिढी के लिये अप्रतिम गाने गाई। परिणीता मातुरकर और रॉकस्टार शैलेश शिरभाते 'लेकर हम दिवाना दिल' का प्रदर्शन कर तालियों बटोरी।
दीपक सुतवणे ने 'चाहे मुझे कोई जंगली कहे', 'मस्त बहारो का मै' 'आ देखे जरा' अपने अलग अंदाज मे गीत प्रस्तुत करके वन्स मोर का माहोल बनाया था। अन्य गायको ने 'जीवन से भरी 'तेरी आंखे', 'आंखो मे काजल', ए गुलबदन', डफली वाले डफली बजा ', कान मे झुमका', सून बेलिया', अभि मुझमे कही', अब के सावन मे द', दिवानी दिवाना', हवा के साथ साथ', मुझे छू रही है', धीरे धीरे चल मस्त गगन मे', शिसे कि उम्र', तुम जो मिल गये', गीतो की प्रस्तुति दी
रॉकस्टार म्युजिकल ग्रुप के वादक कलाकारो ने वीरू गावंडे, मनीष आत्राम, कुलदीप चावरे, कुमार मॉन्टो विशेष की बोर्ड रामेश्वर काळे इन्होंने साथ दी। परिणीता और रॉकस्टार शैलेश शिरभाते ने अपने सभी साथीयो के साथ 'अच्छा तो हम चलते' का प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। तुषार विघ्ने, विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन रॉकस्टार शैलेश शिरभाते ने किया।