Loading...

जरीपटका में शरद पवार के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में हुआ रक्तदान


नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरदचंद्र पवार के 81 वें जन्म दिवस पर मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन आर्य समाज, जरीपटका में नाशिकराव तिरपुड़े ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवक व युवतियों और नागरिकों ने रक्तदान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने कहा कि शरद पवार का महाराष्ट्र के सर्वागीण विकास में सहयोग रहा है उन्होंने स्थानिक स्वराज्य संस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दिलायी। मराठवाड़ा विद्यापीठ का नाम डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिलाने में उनके सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता है

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में राष्ट्रवादी के सर्वश्री डॉ परमानंद लहरवानी, प्रकाश भोयर, जगदीश खुशालानी, तरुण रामदासानी, दयाल चांदवानी, जीतु केवलरामानी, रूपचन्द मोटवानी, जानी बजाज, धवल विधानी, किशन बालानी, सुरेश सचदेव, दिलिप जैस्वाल, निशा खान, संगीता हरिरामानी, राजेश आहूजा, हरीश चौधरी, दिलिप हेमराजानी, प्रकाश हेमराजानी, दिलिप सावलानी, कुमार लाड़वानी,मनीष गेहानी, राम वाधवानी, सुंदर बुधवानी, दयाल आडवाणी, थांवर लालवानी, नरेश भोजवानी, अशोक थुतुरकर, मनीष फुलझले आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रयास किया।
समाचार 1662928987618430963
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list