Loading...

श्री अनाथ सेवा आश्रम में मनाया पवार का जन्मदिन


राकांपा मीडिया सेल ने केक काटकर बच्चो को खाद्य सामग्री व नोटबुक की वितरित

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने हर वर्ष की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीमो शरदचंद्र पवार के 81 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्तर नागपुर अशोक चौक स्थित श्री अनाथसेवा आश्रम नागपुर मे केक काटकर जरुरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री व नोटबुक वितरित की। 

जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की जो बच्चे अच्छे मार्क लेकर उत्तीर्ण हुए है उनका शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर विशेष सत्कार किया गया। भारत देश में अनेक ऐसे गरीब बच्चे है जो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते, उसके पीछे उनके विभिन्न कारण होते हैं। मगर सिर्फ किताबों की कमी के कारण यदि कोई गरीब, अनाथ बच्चा शिक्षा ग्रहण ना कर पाये तो यह बहुत गंभीर सोचनीय बात है क्योंकि अधिकतर हम अपनी पुरानी किताबों का अधिकाधिक सदुपयोग ना कर उसे रद्दी मे बेच देते है, 

इससे तो बेहतर है हम सभी एकजुट होकर पूरे देश में गरीब बच्चों को पुस्तके दे सके यह कार्य अतिउत्तम होंगा, जिसके कारण आज व कल हर गरीब व अनाथ बच्चा पढ़ लिख कर अपने देश का नाम रोशन करेगा। इसलिये राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर की और से शरद पवार के जन्मदिन पर निरंतर हर वर्ष गरीब बच्चों को पुस्तक वितरित करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पे शीतल नंदनवार, सुनील लव्हात्रे, निखिल कोचे, सुशांत भाटिया, गुर्प्रित सिंग चंडोक, हरीश तिवारी, निलेश खर्चाने, अवनीश सिंग, शुभम तिवारी, आकाश शर्मा, लक्ष्मी कडस्कर इत्यादी पदाधिकारी भारी संख्या मे उपस्थित थे।
समाचार 5676708469797406531
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list