जन सभायें रोकना अति आवश्यक : वेदप्रकाश आर्य
महामहिम राष्ट्रपति तथा मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी वेदप्रकाश आर्य ने महामहिम राष्ट्रपति तथा मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर विनंती की है कि सम्पूर्ण भारत मे ओमिक्रोन तेजी से बड़े पैमाने पर बढ रहा है, कुछ राज्यों में विधानसभा और स्थानीय चुनाव होने वाले है। पिछले दो वर्षों में कोरोना की वजह से लाखों लोग अपनी जान खो चुके है।
सम्पूर्ण देश मे धारा 144 लगी हुई है परंतु उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में लाखों लोगों की संख्या में राजनीतिक पार्टियां जन सभायें ले रहे है। सम्पूर्ण भारत मे ओमिक्रोन कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। ओमिक्रोन कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए, जो राजनीतिक लोग लाखों लोगों की जन सभायें ले रहे है उनको रोकना अति आवश्यक है अन्यथा लाखों लोगों को भविष्य में जान गंवानी पड़ सकती है। अतः अनुरोध है कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में सभाओं पर रोक लगाना चाहिए और बढ़ते ओमिक्रोन कोरोना के कारण चुनाव एक वर्ष के लिये आगे बढ़ाना चाहिये।