Loading...

मारवाड़ी युवा मंच को पूरे देश में एक आंदोलन में बदलना चाहिए : रमेशचंद्र बंग


मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नागपुर/हिंगना। मारवाड़ी युवा मंच की नागपुर शाखा की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता एमआईडीसी हिंगना नागपुर में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रमेश चंद्र बंग की अध्यक्षता एमआईडीसी स्थित एमआईए क्लब मे संपन्न हुआ. 

शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में मौजूद महाराष्ट्र क्षेत्रीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पंचारिया ने नई कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई और मार्गदर्शन किया. इस अवसरपर महाराष्ट्र क्षेत्रीय मारवाड़ी सम्मेलन के आयोजन मंत्री वीरेंद्र प्रकाश धोका महाराष्ट्र क्षेत्रीय मारवाड़ी सम्मेलन के राज्य महासचिव निकेश गुप्ता, महाराष्ट्र क्षेत्रीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल नागपुर जि प सदस्य दिनेश बंग, मारवाड़ी युवा मंच विदर्भ प्रमुख महेश बंग, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अजय मल, निशांत गांधी, संजय पालीवाल, सुधीर बाहेती, अतुल कोटेचा आदि उपस्थित थे.

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री रमेश चंद्र बंग ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच किसी एक समुदाय का नहीं बल्कि सभी समुदायों के युवाओं का संगठन है, जिनका मूल राजस्थान है. इस संगठन के माध्यम से हमारी बोली और हमारी संस्कृति को विकसित करने का कार्य निरंतर चल रहा है, और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा देश के जिन क्षेत्रों में मारवाड़ी युवा मंच की शाखाएं हैं, वहां आम जनता के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं, आगे बोलते हुए बंग ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना तीस साल पहले नागपुर में हुई थी. अब मारवाड़ी युवा मंच की शाखा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुले और पूरे देश में एक आंदोलन के रूप में उभरे और इसके माध्यम से लगातार लोगों की सेवा करते रहना चाहिए.

 निकेश गुप्ता ने मारवाड़ी युवा मंच के बारे में विस्तार से जानकारी दी.उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच देश के 24 राज्यों में 750 शाखाओं के माध्यम से सामाजिक कार्य कर रहा है.

वहीं वीरेंद्र प्रसाद धोका ने मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि मंच विभिन्न सार्वजनिक कार्यों को अंजाम देकर समाज सेवा के अपने संकल्प को जारी रखेगा.

मारवाड़ी युवा मंच की नागपुर शाखा की नई कार्यकारिणी में -

अध्यक्ष कन्हैया मंत्री, सचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष अश्विन अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरेश कुमार सोनी, किशोर पालीवाल, सह सचिव चिंटू पालीवाल, सह कोषाध्यक्ष मधुर बंग, संघटन मंत्री हिमांशु चांडक और आदित्य भैया, विश्वजीत भगत, विजय जोशी, आशीष चांडक और महेश सत्यनारायण बजाज  बजाज, अंतुश खंडेलवाल, सुनील डागा, अरिहंत बैद, प्रतीक बागड़ी, सचिन अग्रवाल, हरीश राठी, विजय सारडा, लक्ष्मीनारायण मनियार आदी पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया.

कार्यक्रम का प्रास्ताविक विदर्भ प्रमुख महेश बंग ने किया, संचालन सुधीर बाहेती ने किया और आभार हेमंत शर्मा ने माने. कार्यक्रम की सफलता के लिए मारवाड़ी युवा मंच नागपुर के पदाधिकारियों ने अथक परिश्रम किया.
समाचार 659502123860422221
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list