15 जनवरी को विकीपीडिया की 21 वीं वर्षगांठ
नागपुर/पुणे। बीस वर्ष पहले 15 जनवरी 2001 को विकिपीडिया (ऑन लाइन एनसाइक्लोपीडिया) लॉन्च हुआ था। विकिपीडिया को जिमी वेल्स और लैरी सेंगेर ने लॉन्च किया था। विकिपीडिया यह 325 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें 297,820 ऐक्टिव एडिटर तथा 99, 875, 807 रजिस्टर्ड सम्पादक है। 60 मिलियन वा लेख 23 जनवरी 2020 को छपा था।
इसके पहले 9 सितंबर 2007 को 20 मिलियन लेख विकिपीडिया पर अपलोड हो चुके थे। इसवी 1408 का मिंग राज घराने के योंगाले एनसाइक्लोपीडिया का वर्ल्ड रेकॉर्ड, 20 मिलियन लेख का, 600 साल पुराना, वर्ल्ड रेकॉर्ड, विकीपीडिया ने 9 सितंबर 2007 को तोड़ा। जनवरी 2013 एस्टेरॉयड 274301 को विकीपीडिया का नाम देकर विकीपीडिया का सम्मान किया।
अक्टूबर 2014 विकीपीडिया का स्मारक (स्टेच्यु) पोलैंड में विकीपीडिया के करोड़ों सम्पादकों को समर्पित किया। जुलाई 2015
7,473,700 पन्ने प्रिंट विकीपीडिया मे उपलब्ध कराए गए। अप्रैल 2019 को इस्राइल का चांद (चंद्र) मिशन : लूनर लैंडर बेरेशीट द्वारा विकीपीडिया के 6 वॉल्यूम, निकेल मेटल की पतली पट्टी पर लिख कर, चांद पर छोडे गये।
18 जनवरी 2012 का निषेध प्रोग्राम : अमेरिकन कानून के खिलाफ विकीपीडिया ने निषेध मोर्चा खोला, एक दिन पुरे 24 घंटे के लिए ब्लैक आउट किया।
विरोध क्यूँ किया ? अमेरीकी कानून : स्टॉप ऑनलाईन पायरसी एक्ट (सोपा)। प्रोटेक्ट आयपी एक्ट (पिपा) दोनो कानून का विरोध किया। सोलह करोड लोगो ने विकिपीडिया का समर्थन किया। चीन (चायना) ने मई 2015 से विकिपीडिया पर पाबंदी लगायी है।
विकीपीडिया स्मारक, पोलैंड ने डिज़ाइन किया था। आर्मेनिया के शिल्पी मिहरान हकोब्यान ने 22 अक्टूबर 2014 को इसका लोकार्पण किया। करोड़ों लेखक सम्पादकों को यह स्मारक समर्पित है।
ग्यान सबसे निचले तबके तक पहुंचाने वाले सभी को यह स्मारक समर्पित है।यह स्टेच्यु : फाइबर ग्लास का बना है। इसका आकार 250 सेमी x 60 सेमी x 60 सेमी (98 इंच x 24 इंच x 24 इंच) है। इसकी लागत अमेरिकी डॉलर में 13, 500 आई थी। चार नग्न व्यक्ति पृथ्वी को हाथो से उठाकर सर से ऊपर पकडे है। लाखो करोडो बेनाम लेखकों, सम्पादकों को समाज को फ्री याने मुफ्त मे ग्यान बांटने के लिए यह स्मारक बनाया गया है। 21 वी वर्षगांठ के अवसर पर, विकीपीडिया को बधाई और शुभकामनाएँ
- डॉ. सुधीर तारे
विश्व शान्ति दूत