सावनेर के नाग मंदिर में 38 रक्तदाताओं ने एच्छिक रक्तदान किया
https://www.zeromilepress.com/2022/01/38.html?m=0
नागपुर। जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपूर, मेडिकल सर्विस सोसायटी ऑफ इंडिया नागपुर (एम. एस. एस.) और चुन्नीलाल सूर्यवंशी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'एच्छिक रक्तदान' शिविर का आयोजन सावनेर के वोघोड़ा में स्थित नाग मंदिर में आयोजित हुआ। कैंप में 38 महिला पुरुषों ने ऐच्छिक रक्तदान किया।
कैंप को सफल बनाने में मेडिकल सर्विस सोसायटी ऑफ इंडिया नागपुर के नईम नियाज़ी , शफ़ीक़ क़ाज़ी, जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर और चुन्नीलाल सूर्यवंशी फाउंडेशन के पदाधिकारियों में लीला चुन्नीलाल, सुरेंद्र गौतम, गुड़िया चुन्नीलाल सूर्यवंशी, पूजा सूर्यवंशी, सुशीला सर्व गौतम, रमेश रामस्वरूप गौतम, प्रेमसखी चुन्नीलाल सूर्यवंशी आदि का विशेष योगदान रहा।
धंतोली के सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हेमटोलॉजी एंड ऑन्कोलॉजी (CIIHO) ब्लड एंड ब्लड कंपोनेंट सेंटर एंड एफेरेसिस यूनिट के डॉ. आसावरी खेर, शुभांगी तभाने, अजीज शेख तथा पूनम चौबे ने रक्त संग्रहित करने में भाग लिया। यह जानकारी
जमात ए इस्लामी हिंद नागपुर के मीडिया सचिव डा. एम. ए. रशीद ने दी।