सिंधी समाज के अंतरराष्ट्रीय परिचय पुस्तिका का विमोचन
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_523.html?m=0
सिंधी सोशल फोरम - पूज्य समाधा आश्रम का उपक्रम
नागपुर। सिंधी सोशल फोरम व पूज्य समाधा आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में प्रकाशित विवाह योग्य प्रोफेशनली शिक्षित युवक युवतियों की परिचय पुस्तिका का विमोचन समारोह नागपुर स्थित पूज्य समाधा आश्रम के सभागृह में संपन्न हुआ. सर्वप्रथम इष्टदेव झूलेलाल, स्वामी शिवभजन महाराज व स्वामी नारायण भजन महाराज के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथियों एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा सन्मुखदास उदासी, समाजसेवी व प्रसिद्ध अधिवक्ता रमेश गोपलानी, समाधा सेवा मंडल के अध्यक्ष दर्शनलाल कुकरेजा, परिचय पुस्तिका के संयोजक व सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी, संयोजक द्वय पी. टी. दारा एवं चंद्रलाल टेकचंदानी मंच पर उपस्थित थे। स्वागत की श्रृंखला में बाबा सन्मुखदास उदासी, रमेशलाल गोपलानी, नारायण आहूजा, गोरधनदास कोडवानी, मोहन चावला का स्वागत फतनलाल गोपचंदानी, मोहन सचदेव, इंदर रुघानी, पंजूराम विरवानी, परमानंद विधानी, अर्जुन जज्ञासी, शंकर मनचंदिया, ईश्वर कुकरेजा, सुरेश आहूजा, वासुदेव हिरानी ने किया.
मुख्य अतिथियो व दोनो संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा परिचय पुस्तिका 2021 का विमोचन हर्ष ध्वनि के साथ किया गया। पूज्य समाधा आश्रम की गतिविधियों की जानकारी चंद्रलाल टेकचंदानी ने दी एवंम सिंधी सोशल फोरम के सामाजिक कार्यों का विवरण अध्यक्ष मोहन मंजानी ने दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा सन्मुखदास उदासी ने आशीर्वचन में उपरोक्त दोनों संस्थाओं के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।प्रसिद्ध अधिवक्ता रमेशलाल गोपलानी बताया कि कोविड महामारी में परिचय सम्मेलन न करते हुए परिचय पुस्तिका प्रकाशित कर सराहनीय कार्य किया है।
सिंधी सोशल फोरम के महासचिव अशोक माखीजानी ने जानकारी दी कि परिचय पुस्तिका के संकलन में नागपुर व बाहर के मैरिज ब्यूरो एवं संस्थाओं विशेषकर शंकरलाल रंगलानी गोंदिया का योगदान रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन जयकिशन विधानी ने सुंदर रूप से किया। इस आयोजन के सफलतार्थ परमानंद विधानी, नानकराम बत्रा, हरीश मायदासनी, सुंदर तारवानी, प्रकाश सेतिया, दिलीप सावलानी, अशोक जेसवानी, मुरली वर्ल्यानी, कंचन गेहानी, डा. राजकुमार खियानी, गोपाल खटवानी, रजनी शर्मा, गुरदास हेमराजानी, चंदरलाल लालवानी, हरबक्ष वरयानी, श्रीमती सरिता आहूजा, भारती केवलरामानी, कंचन शंभवानी व हर्ष कटारिया ने अथक प्रयास किए। महासचिव अशोक माखीजानी ने आभार प्रदर्शन किया।