Loading...

जयताला के स्वास्थ्य शिविर में 400 ने लिया लाभ


नागपुर। सच्चो सतरामदास सेवा मिशन की ओर से राधा कृष्ण मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया.  स्वास्थ्य शिविर में  डॉ. राम थारवानी ने बीमारियों से सतर्क रहने का परामर्श उपस्थितों को दिया. सेवा कर्म, दान धर्म पर अमल करते हुए मिशन की ओर से परिसर में पिछले अनेक वर्षों से शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा हैं. 

शिविर का 400 लोगों ने लाभ लिया. मरीजों को निःशुल्क दवाइयां , वैक्सीन देने में भारत एजेंसी, आशा मेडिकल, सदर का शिविर में विशेष सहयोग रहा. चिकित्सकों ने जांच उपरांत योग्य परामर्श मरीजों को दिया. बालानी, पूजा मोरयानी समर्थ, नयना, कोमल, थदानी, रक्षिका, सहित टीम का सहयोग रहा.
समाचार 5778690158754978967
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list