वीर सपूत का बलिदान अमर : वीरेंद्र कुकरेजा
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_804.html
भारतीय जनता पार्टी ने हेमू कालानी को दी श्रद्धांजलि
नागपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारत माता के सच्चे सपूत वीर क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कॉलानी की पुण्यतिथि पर हेमू कॉलोनी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा व मंगलवारी जोन सभापति प्रमिला मथरानी, उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल के कोषाध्यक्ष राजेश बटवानी, शहीद हेमू कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष हरीश मूलचंदानी, सिंधी सोशल फोरम के दादा पी टी दारा, वार्ड अध्यक्ष मनीष दासवानी, जगदीश वंजानी, कमल मोटवानी, विशाल साखरे गुलशन दातरे डूल्ली छाबरा, मुकेश साधवानी, गोपाल केसवानी, दिलीप नागपाल, संजय पिर्यानी, राम खिलवानी, संजय हेमराजानी, पूजा मोरयानी समर्थ, सीमा मेश्राम उपस्तिथ थे।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगरसेविका प्रमिला मथरानी ने हेमू कालानी के जीवनी पर प्रकाश डाला उसके पश्चात नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा ने वीर सपूत हेमू कालाणी के बारे में बताया कि छोटी उम्र में हेमू कालानी ने अंग्रेज़ो को चने चबवाए, देश के लिए बलिदान दिया और वीरेंद्र ने समाज को आहवान किया कि हर इंसान ने समाजहित मे थोड़ा समय निकालना चाहिए। उसके बाद गणेश चतुर्थी के दिन वसंनशाह चौक स्थित चिंताहरण गणेश मंदिर में भगवान का महाअभिषेक कराया।