Loading...

संजीवनी फांऊडेशन द्वारा वस्त्र वितरण


नागपुर। जरीपटका नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था संजीवनी फांऊडेशन द्वारा जरीपटका के हीरानंद धर्मशाला में दिनांक 2 जनवरी रविवार को जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण (पुरुषों के लिए शर्ट) का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर 300 शर्टस का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा ने बताया कि इसके पूर्व रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 350 महिलाओं को सलवार सूट का वितरण किया गया था तथा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नियमित अंतराल पर किया जाता रहेगा। 


इस अवसर पर सचिव सुरेश  आहूजा ने बताया कि संजीवनी फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को दवाईयां तथा होनहार छात्र छात्राओं को एडमिशन तथा किताबों आदि के लिए सहायता प्रदान की जाती है। पुरुषों के लिए शर्ट वितरण कार्यक्रम में सर्व अशोक मखीजानी, सुखदेव भागचंदानी, अशोक पी केवलरामानी, प्रकाश टहलरामानी,अशोक जेसवानी, गोवर्धन कोडवानी, राजेश स्वामनानी, गोपीचंद कुकरेजा, रमेश अटलानी, सतीश मूलचंदानी, युवराज, दीपक, इत्यादि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में राम काछेला, राजेश लालवानी, विज्जू केवलरामानी इनका सहयोग रहा।
समाचार 2219418642741236544
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list