महामारी फिर दिखा रही है रूद्र रूप
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_52.html
कोरोना महामारी टीकाकरण के लिए सभी का साथ जरुरी
नागपुर। मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर, शिक्षा केंद्र, स्कूल, सार्वजनिक क्षेत्र की भीड़ से जुड़े सभी क्षेत्र अब कोरोना की तीसरी लहर की चापेट में आ रहे हैं। दूसरी ओर अठारह वर्ष की आयु के बाद अब पन्द्रह से सत्रह वर्ष के बाद समूह टीकाकरण लेने जा रहा है। पहले दिन राष्ट्रीय स्तर पर 41 लाख और राज्य स्तर पर दो लाख बच्चों विशेषकार किशोर श्रेणी का टीकाकरण किया गया है। आजकल कोलकाता में पिछले दिन सैकड़ों से अधिक डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। साथ ही मुंबई, गोवा में क्रूज के कुछ आगंतुक भी संक्रमित हुए। इतना ही नहीं स्कूलों में भी बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र संक्रमित होते जा रहे हैं।
बिना किसी धर्म और बिना किसी जातिवादि के ऐसी वायरल बीमारी को दूर करने के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। अभी भी अनेक नागरिक टीकाकरण के लिए हिचकिचा रहे हैं। जब की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। जरा देखिए चेतावनी के बाद भी अनेक लोगो ने टीकाकरण नहीं किया जिससे तीसरी लहर भी शुरू हो गई। जिन्होंने मास्क नहीं पहना और टीकाकरण नहीं कराया, वे हजारों लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। यदि इस स्थिति को निर्दिष्ट समय के भीतर नियंत्रित नही किया जाता है तो यह स्थिति दिनोदिन भयंकर होगी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी दी चेतावनी, लेकिन अनेक लोग व्यस्त होने से भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते रहने से स्थिति नियंत्रण में नहीं हो पा रही है। स्वस्थ सुविधा सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को टीका लगाया जाना चाहिए। तभी जाकर स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है। आजकल निर्दोष नागरिक जिन्होंने दो वैक्सीन पहले से ही ले ली है । वे भी कोरोना की तीसरी लहर का शिकार हो रहे हैं। इसलिए लोगों को स्वयं होकर टीका लगवाना चाहिए। टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सरकारी स्वास्थ्य विभाग की भी मदद करें।