वरिष्ठ साहित्यकारा पूनम मिश्रा 'साहित्य सारथी' पुरस्कार से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_15.html?m=0
नागपुर। विद्योत्तमा फाउंडेशन, नासिक में हाल ही में बार्षिक साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें कोरोना के नियमो का पालन किया व देश के कोने कोने से प्रबुद्ध साहित्यिक लोग पहुंचे थे। इस दौरान साहित्यिक, सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र से लोगो को प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध मिश्रा ने अपने संबोधन में बताया की देश भर से कुल सौ से अधिक कृतियाँ पुरस्कार में शामिल थी जिसमें से सिर्फ 33 कृतियों को पुरस्कृत किया गया।
संतरा नगरी नागपुर की वरिष्ठ साहित्यकारा श्रीमती पूनम मिश्रा को उनकी कृति कैकेयी (गद्य) को विद्योत्तमा साहित्य सारथी पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर भरत सिंह व डॉ सी.पी मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे ने किया।