Loading...

पर्वत की बर्फ़बारी का पूरे भारत के साथ नागपुर पर भी असर


नागपुर। शहर का अधिकतम तापमान एक दिन पूर्व मकर संक्रांति पर 25.4 डिग्री सेल्सियस था। जो कि दूसरे दिन 3.8 डिग्री सेल्सियस घट कर 21.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।जिससे शनिवार को भी ठंडे दिन महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भारत और मध्य भारत में भी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में उत्तर प्रदेश में कोहरे का माहौल हो सकता है। 

साथ ही कश्मीर के क्षेत्र से जुड़े अधिकांश क्षेत्रों में शीत लहर है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से दस डिग्री नीचे चला गया। उक्त कारणों से विदर्भ क्षेत्र में कुछ दिनों के लिए शीत लहर चल सकती है। शनिवार को सुबह में भी ठंडी हवाएं चली। सुबह, दोपहर तक बादल आसमान में छाए रहे। शाम 4.50 बजे के लगभग आसमान साफ ​​रहा और धूप निकलने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
समाचार 5545432928382451569
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list