Loading...

शिविर में परामर्श के साथ निःशुल्क दवाईयों का वितरण


स्वास्थ्य शिविर का 673 ने लिया लाभ

नागपुर। एस एस डी सेवा मिशन और स्वामी दयानंद सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, सना फॉउंडेशन की ओर से सुखधाम, येरला, हनुमान मंदिर, गोधनी में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया.  स्वास्थ्य शिविर में अपने मार्गदर्शन में डॉ. राम थारवानी ने कहा कि मौसम के बदलते रुप को देखते सतर्कता बरतना परमावश्यक हैं. बीमारियों से निजाद पाने के लिये खान पान, साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए. लापरवाही की वजह से काफी बीमारियां तेजी से पाव पसार रही हैं. 

सेवा कर्म, दान धर्म पर अमल करते हुए मिशन की ओर से परिसर में पिछले अनेक वर्षों से शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा हैं. शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी दादा घनश्यामदास कुकरेजा , दर्शन थारवानी, सना केवलरामानी, अश्विनी डोंगरे, पूजा मोरयानी समर्थ, प्रदिप बालानी का विशेष सहयोग रहा. चिकित्सकों ने जांच उपरांत योग्य परामर्श मरीजों को दिया. दोनों शिविरों का 673 लोगों ने लाभ लिया. नयना, कोमल, रक्षंदा, ईशा, रिंकू, पूनम, रिक्षिका, सीमा, अंकित का योगदान रहा.

समाचार 7244590539181423166
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list