स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी
बालक बालिका को दे समान शिक्षा : डॉ. श्रद्धा
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे ऑनलाईन मनायी गयी| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ श्रद्धा अनिलकुमार ने की। प्राचार्या ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के अनुसार शिक्षा ऐसी हो जिससे बालक का शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास हो सके।
शिक्षा ऐसी हो जिससे बालक के चरित्र का निर्माण हो, मन का विकास हो, बुद्धि विकसित हो तथा बालक आत्मनिर्भर बने। बालक एवं बालिका को समान शिक्षा देनी चाहिए। कार्यक्रम मे एन एस एस की छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवन पर विचार प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन कु शीतल तुरुकमाने एवं आभार कु कोमल चौहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बडी संख्या मे प्रध्यापिकाये एवं छात्राये उपस्थित थी।