बलिदान दिवस पर हेमू कालानी का पुण्य सिमरण
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_188.html
अखिल भारतीय सिंधी समाज ने किया नमन
नागपुर। जरीपटका क्षेत्र में शहीद हेमू कालानी की पुण्यतिथि पर कालानी का नमन किया गया। सर्वप्रथम शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, राष्ट्रीय सलाहकार सुंदर लाल तारवाणी, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, राष्ट्रीय सचिव सतीश मीरानी, संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा, महासचिव रवि चदंवानी, विदर्भ प्रांत प्रवक्ता अशोक आहुजा, पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मणदास चदंवानी, श्रीचंद मोहनानी, हरीश मुलचंदानी, राजा केवलरामानी, डॉ सुमित जग्यासी ने माल्यार्पण कर सभी ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन नमन: करते हुऐ श्रद्धाजंलि दी।
अखिल भारतीय सिंधी समाज के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी ने कहा कि आज के युवाओं ने शहीद हेमू कालानी से प्रेरणा लेकर समाज व देश के लिए कार्य करते हुए देश का नाम रोशन करें। विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा ने बताया कि शहीद हेमू कालानी सात वर्ष की खेलने - कुदने वाली उम्र मे ही देश की आजादी का जज्बा भरा हुआ था, वे अग्रेंजो के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते रहते थे उसके अलावा हथियारों से लदी ट्रेन को रोकने के लिए उन्होंने पटरी तोड़ी और पकडे जाने पर उन्हें अंग्रेज सरकार द्वारा अपने साथियों का नाम बताने पर शर्तिया माफी भी दी जा रही थी। लेकिन उन्होंने अपने साथियों के साथ गद्रदारी करने की बजाय हँसते- हँसते मौत को गले लगाना बेहतर समझा. लिहाजा 19 वर्ष की आयु मे उन्हें 21 जनवरी को फांसी दी गयी. साथ ही अन्य अतिथियों ने संबोधन करते हुए अपने - अपने विचार रखे।
श्रद्धांजलि सभा मे गोवर्धन कोडवानी, सुंदर लाल तारवाणी, दौलत कुंगवानी, सतीश मीरानी, वाधनदास तलरेजा, रवि चदंवानी, अशोक आहुजा, डॉ सुमित जग्यासी, लक्ष्मणदास चदंवानी, सच्चानंद हिरानी, श्रीचंद मोहनानी, राजा केवलरामानी, हरीश मूलचंदानी, श्याम जेसवानी, भागचंद केवलरामानी, देवानंद मोटवानी, राजेश केवलरामनी, लक्ष्मण थावानी, अशोक चदंवानी, राजेश, आनंदानी, सुनील रुचवानी, विजय जेठानी, मुरली मोरानी, अनील मखीजानी, आनंद परायनी, राजेश स्वमनानी, खेमचंद खुबनानी, राजेश आहुजा बडी संख्या मे सिंधी समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।