Loading...

तराने प्यार के..


युवांश क्रिएशन की दिलकश नगमों से प्यार भरी पेशकश

नागपुर। युवांश क्रिएशन की प्यार भरी पेशकश 'तराने प्यार के..२' का आयोजन दिलकश नगमों के साथ आयोजित किया गया। जिसमें शहर के जाने-माने कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। 


सबसे पहले युवांश क्रिएशन की क्रिएटिव डायरेक्टर वैशाली मदारे एवं क्रिएटिव डिजाइनर राज चौधरी ने सभी का सत्कार किया। 


तत्पश्चात, आनंद डोंगरे के गीत 'नीले नीले अंबर पर' से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आशीष त्रिवेदी ने 'बोल दो ना जरा', 'रातां लंबिया', कल्पना आमधरे ने 'दिल तो है दिल', 'यह रेशमी जुल्फों का', 


साधना पापड़कर ने 'यह समां समां है यह', 'रहे ना रहे हम', अमित यादव ने 'चाहूंगा मैं तुझे', 'गोरी तेरा गांव बड़ा', पंकज तांबे ने 'तुम्हें अपना बनाने की', 'दिल क्या करे', रौनक रूंगटा ने 'ओ हंसिनी', 


कौमुदी गोसावी ने 'जादू है नशा है', 'मोह मोह के धागे', राज चौधरी ने 'मुझे रात दिन बस मुझे' तथा वैशाली मदारे जी के साथ मिलकर 'तेरे मेरे होठों पर', 'यह आंखें देख कर हम' गाकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम में एपीएस के विनोद अग्रवाल ने शानदार स्ट्रीमिंग की तथा साउंड सिस्टम दिलीप ने संभाला।

कला 5337622102632405636
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list