Loading...

करण देवतले की भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति


नागपुर। वरोरा चंद़पुर के करण संजय देवतले को भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद पर नियुक्त किया है। 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत बालासाहेब पाटिल ने इनकी नियुक्ति की है। 

प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत पाटिल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि करण देवतले संगठन बढ़ाने, पढ़े लिखे युवाओं के सवाल, साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा में शामिल करने के लिए अथक प्रयास करेंगे, अपने संगठनात्मक कौशल से भारतीय जनता युवा मोर्चा को पूरे राज्य में फैलाएंगे। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के नवनियुक्त सचिव करण देवतले इससे पहले भारतीय जनता पाटीं के जिल्हा उपाध्यक्ष थे। यह उच्च शिक्षाविभुषीत है तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री स्वर्गीय संजय देवतले के सुपुत्र है।

इनकी इस नियुक्ति पर वरोड़ा चंद्रपुर के साथ पूरे महाराष्ट्र के मित्र परिवारों एवं शुभचिंतकों ने तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
समाचार 8499977103727624205
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list