Loading...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम


नागपुर, २२ जनवरी : राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय तथा महात्मा हंसराज फैकल्टी डेवलपमेन्ट सेंटर, हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० : परिप्रेक्ष्य और चुनौतियाँ" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। २४ जनवरी से ३१ जनवरी तक आयोजित इस सात दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (Faculty Development Programme) में देश के विख्यात विद्वान प्रतिभागियों को सम्बोधित करेंगे।   
इस कार्यक्रम का उद्घाटन २४ जनवरी, २०२२ को सुबह १०.३० बजे होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षा, संस्कृति न्यास, नई दिल्ली के सचिव श्री अतुल कोठारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु प्रो. संजय दुधे करेंगे। इस सत्र में नागपुर विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. दत्तात्रय वाटमोडे, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. संजय पाल्वेकर भी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। 
आभासी माध्यम से संचालित होनेवाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से सम्बन्धित अनेक विषयों पर विद्वानों का व्याख्यान होगा जिसमें क्रमशः राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० : नवीन भारत का मजबूत आधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० : अंतःविषय पाठ्यक्रम की चुनौतियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० : समग्र विकास की दृष्टि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० में निहित समानता और समावेशन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० : अंतःविषय सामग्री का समन्वय और सम्भावनाएं, एनईपी : उच्च शिक्षा का बहुविषयक शिक्षा में परिवर्तन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० के दार्शनिक पहलू, एनईपी २०२० : भाषाएं- सम्भावनाएं और चुनौतियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० : हिन्दी और अनुवाद की भूमिका, उच्च शिक्षा में एनईपी २०२० के कार्यान्वयन में शिक्षकों की भूमिका और एनईपी २०२० के कार्यान्वयन की चुनौतियां - का समावेश है। 

उपर्युक्त विषयों पर क्रमशः डॉ. ओम उपाध्याय - निदेशक (अनुसंधान एवं प्रशासन, भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली), प्रो. ए.डी.एन. बाजपेयी - माननीय कुलपति (पं. सुंदरलाल शर्मा, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ बिलासपुर, बिलासपुर), प्रो गिरीश्वर मिश्रा - पूर्व कुलपति (महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा), प्रो. सुरेंद्र पाठक, सलाहकार - नैक और मीडिया (बाबासाहेब आम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू), प्रो. जेपी सिंघल, - अध्यक्ष (अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ, दिल्ली), प्रो. नीरजा गुप्ता - कुलपति (सांची बौद्ध विश्वविद्यालय - भारतीय अध्ययन, सांची, मध्य प्रदेश), प्रो. निरंजन कुमार - डीन (योजना दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली), प्रो. सुधीर सिंह - डीन, छात्र (जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली), प्रो. मजहर आसिफ - सदस्य-एनईपी २०२० (जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) और प्रो. सी.बी. शर्मा – प्रोफेसर (इग्नू, नई दिल्ली) मार्गदर्शन करेंगे।   

कार्यक्रम के अन्तिम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सच्चिदानन्द जोशी (पूर्व कुलपति, कुशाभाई ठाकरे राष्ट्रीय पत्रकार विश्वविद्यालय, रायपुर तथा सदस्य सचिव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली) उपस्थित रहेंगे तथा प्रो. रमा, प्राचार्य (हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली) समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।
समाचार 7862404118135792148
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list