Loading...

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया स्मरण


नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की बड़ी सादगी से पुण्यतिथि मनाई। स्कूल स्टाफ ने शास्त्रीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्कूली विद्यार्थियों ने ऑनलाइन श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ विद्यार्थियों ने भाषण के वीडियो स्कूल के साथ साझा किये।9 जून 1964 के दिन उन्होंने भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 


1965 में उनकी कार्यकाल में ही भारत- पाकिस्तान युद्ध हुआ, जिसमें पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में मुगलसराय में हुआ था। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से उनकी शिक्षा पूरी हुई। शास्त्रीजी ने 1929 में इलाहाबाद में भारत सेवक संघ के सचिव के रूप में कार्य किया था। 'जय जवान जय किसान' का उन्होंने नारा दिया था। 10 जनवरी 1966 में ताशकंद में उनकी मौत हुई। उनकी मृत्यु की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पायी। 

ईमानदारी और सादगी भरा जीवन जीने वाले शास्त्रीजी के विचार आज भी देश को और देश की जनता को प्रेरणा देते हैं और सही राह पर चलने की सीख देते हैं। 1961 में उन्हें गृहमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण समिति की नियुक्ति की थी। स्कूल के प्राचार्य ने सहभागी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।
समाचार 4940695676758137024
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list