Loading...

अंतरराष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार दिल्ली इकाई का हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन


नागपुर/दिल्ली। विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर अंतरराष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार दिल्ली इकाई के द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनाल हरियाणा के सुप्रसिद्ध कवि भारत भूषण वर्मा असंध ने की तथा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्षा बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ दीपिका सुतोदिया रहे। 

कार्यक्रम का संचालन दिल्ली इकाई के संयोजिका, प्रसिद्ध कवियत्री आशा दिनकर ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदी संस्कारों की भाषा है इसलिए भारतीय संस्कृति की रक्षा में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार पूरे विश्व में होना चाहिए। हिंदी विकास की अवस्था से गुजर रही है और संपूर्ण विश्व की भाषाओं पर गहरी छाप छोड़ रही है। संपूर्ण विश्व में हिंदी के प्रति मोह बढ़ता जा रहा है।

इस अवसर पर दिल्ली से प्रेम नारायण टंडन, डॉ पुष्पेंद्र अस्थाना, अहमदाबाद से कुमुद वर्मा, सारंनगढ़ से भारती पटेल, छत्तीसगढ़ से अंजना सिन्हा, सुधा देवांगन, अरविंद सोनी, धरा देवांगन, गीता,आरती मेहर, कमला जांगिड़, गीता विश्वकर्मा, इंदौर मध्य प्रदेश से अलका जैन, बिहार से रूपेश कुमार ने हिंदी विषयक रचनाओं से समा बांध कर सभी की वाह वाह लूटीl अंत में आभार प्रकट करते हुए और अगला कार्यक्रम हरियाणा इकाई की तरफ से 11 तारीख को है ऐसा बता कर आशा ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कीl
साहित्य 6544643572750505266
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list