संकष्टी चतुर्थी हर्षोल्लास के साथ मनाई
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_364.html
तिलगुड प्रसाद का वितरण मंदिरों मैं किया गया
नागपुर। श्रीगणेश मंदिरो में शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सीताबर्डी टेकडी मंदिर में सुबह श्रीगणेश का मंगल स्नान कर सिंदूर लेपन किया गया। आकर्षक पोशाख से श्रृंगार किया गया। मंगला आरती, राजभोग, संध्या आरती की गई।
भक्तों को 300 किलो तिल पापड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालु श्रद्धालुगन ने मास्क पहन कर दर्शन किए। शाम की आरती के समय मंदिर के ट्रस्टी, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। दिनभर भक्तों की कतारें लगी रही।