जेसीआई नागपुर मेट्रो का शपथ ग्रहण समारोह
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_710.html
नागपुर। जेसीआई नागपुर मेट्रो ने आंबेडकर सभागृह में 13 वे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अपना पूर्ण अध्यक्ष कार्यकाल पूरा करने के बाद एचजीएफ. लोकेश नंदेडकर ने वर्ष 2022 के लिए जे.सी.नीताली तागड़े को अध्यक्ष पद सौंप दिया। इस कार्यक्रम में 2022 की सचिव जे.सी.लकिशा कुंदन, कोषाध्यक्ष जे.सी.विजय कुमार, 5 उपाध्यक्ष जे.सी.आरती राउत, जे.सी.राज बोधी, जे.सी. ममता कराडे, जे.सी. प्रशांत निनेवे, जे.सी.ललिता तगड़े और 7 निदेशक जे.सी. विजयलक्ष्मी हजारे,
जे.सी.सुवर्णा मानेकर, जे.सी. जॉयती लिंगयत, जे.सी. उषा गिंगुले, जे.सी.राजेंद्र वाड्यालकर, जे.सी.कीर्ति बेलकर, जे.सी. अमोल खोबरागड़े, जूनियर जायसी. महेश कुंदन ने शपथ ली. मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश ठाकरे, मुख्य वक्ता पास्टज़ोन अध्यक्ष पीपीपी. योगिता जायसवाल, विशेष अतिथि के रूप में जेएफएम. आनंद शर्मा, जोन उपाध्यक्ष जे.सी.ए. आशीष अग्रवाल, एचजीएफ.उषा नंदेडकर, पूर्व अध्यक्ष जे.सी. प्रीति प्रधान, जे.सी.लक्ष्मीकांत, जे.सी. पीआर भोस्कर की उपस्थिति रही.