Loading...

सखी साहित्य परिवार रायगढ़ इकाई ने मनाया आनलाइन नववर्ष


नागपुर/रायगढ़। रा. सखी साहित्य परिवार रायगढ़ इकाई के पावन पटल में नव वर्ष 2022 व सखी साहित्य परिवार के प्रांताध्यक्ष हरिप्रकाश गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी कार्यक्रम आनलाइन माध्यम से किया गया। छ. ग. प्रांताध्यक्ष  हरिप्रकाश गुप्ता 'सरल' के जन्मदिवस व नव वर्ष 2022 की स्वागत के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि - दीपिका सुतोदिया 'सखी'  व प्रांताध्यक्ष - हरिप्रकाश गुप्ता 'सरल' के पावन कर कमलों से आभासी रूप से माँ वीणा पाणि को पुष्प गुच्छ अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। आरती मेहर 'रति' द्वारा अपने मधुर गान से माँ सरस्वती की वंदना की गई। 

तत्पश्चात मंच संचालिका  व रायगढ़ इकाई की अध्यक्ष धनेश्वरी देवांगन 'धरा' द्वारा मुख्य अतिथि  अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपने मधुर शब्दों से  स्वागत किया। प्रांताध्यक्ष हरिप्रकाश को मधुर शब्दों और पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत कर जन्मदिन की हार्दिक बधाईयाँ दी।
पटल पर उपस्थित सभी  कवि कवित्रियों ने भी जन्मदिवस व नव वर्ष की एक दूसरे को बधाईयाँ दी। 

अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रांताध्यक्ष द्वारा उद्बोधन में अपने मीठी वाणी व मुस्कान के साथ मंच संचालिका व सभी उपस्थित कवि कवित्रियों की सक्रियता की सराहना व्यक्त की गयी। तत्पश्चात काव्य पाठ शुरू हुआ सभी ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी काव्य पाठ की प्रवाह से पटल गुलजार हो गया। जिसमें रा. अध्यक्ष दीपिका सुतोदिया, प्रातांध्यक्ष - हरिप्रकाश सरल गुप्ता, जिला अध्यक्ष - धनेश्वरी 'धरा' देवांगन, सचिव - सुशीला साहू 'विद्या' संयोजक सुधा देवाँगन, संरक्षक - गीता उपाध्याय 'मंजरी, विशेष सलाहकार - रुकमणि सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष - आरती मेहर 'रति', मीडिया प्रभारी - रजनी वैष्णव 'रत्ना', अलंकरण प्रमुख - अजय पटनायक के अलावे जिले के गणमान्य कवि कवयित्री सम्मिलित हुए। 

जिसमें श्यामनारायण श्रीवास्तव, अरविन्द सोनी 'सार्थक' आशा मेहर, तेजराम नायक, लीशा पटेल, अरूणा साहू, कृष्णा पटेल, सुकेशी प्रधान, सुशीला पटेल, राधारानी पाण्डेय  सभी की शानदार उपस्थिति में नव वर्ष 2022 व प्रातांध्यक्ष के जन्मदिवस को आनलाइन गुगल मीट के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में गीता उपाध्याय द्वारा आभार प्रदर्शन कर समाप्ति की घोषणा की गयी। इस तरह रा. सखी साहित्य परिवार रायगढ़ जिला ईकाई मंच रायगढ़ के पावन पटल पर रंगारंग कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
समाचार 2092733785579729321
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list