समाज सेवक राजाराम डोनारकर का सादगी से मनाया जन्मदिन
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_42.html
सरकारी गाइडलाइन के चलते औपचारिक कार्यक्रम
नागपुर/सावनेर। तथा सुयोग साइकल के संचालक एवं नागपुर शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक राजाराम डोनारकर किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इन्होंने अनेक गरीब बच्चों को साइकिले भेंट स्वरूप में दी है तथा अनेक जरूरतमंदों को उनकी जरूरतों के आधार पर मदद करने का हमेशा कार्य करते आ रहे हैं।
नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील के टेकाडी गांव मे 1 जनवरी को राजाराम डोनारकर का जन्म हुआ था। जिसके चलते इनका 60 वां जन्मदिन टेकाडी गांव मे मनाने का सभी शुभचिंतकों ने नव वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को इनका जन्मदिन भव्य रुप से मनाने का तय किया था। यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला था। जिसके चलते स्वच्छता अभियान करते हुए गांव के मैदान में भव्य रूप से विशाल डूम नुमा पंडाल के भीतर विशाल स्टेज भी बनाया गया था।
आस-पास के गांव में पत्रिका तथा पंपलेट का वितरण भी हो चुका था। संपूर्ण गांव की सड़कों पर विशालतम होल्डिंग बोर्ड तथा बैनर भी लग चुके थे। कार्यक्रम में अनेक नेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा होने वाली थी। लगभग 3 से 4 हजार लोगों के भोजन प्रबंध की युद्ध स्तर पर तैयारियां भी हो चुकी थी। लेकिन 1 दिन पूर्व इन्हें जानकारी मिली की कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण सार्वजनिक रूप से कोई भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। कोरोना की पार्श्वभूमी को देखते हुए तथा सरकारी गाइडलाइन के चलते इन्होंने सभी आने वाले सभी विधायकों, सरकारी अधिकारियों एवं शुभचिंतकों से क्षमा मांगते हुए कार्यक्रम को रद्द करने की विनती की।
नव वर्ष के दिन 1 जनवरी को राजाराम डोनारकर ने टेकाडी गांव जाकर औपचारिक रूप से सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए कुछ मित्र तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ बेहद सादगी पूर्ण ढंग से अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से इनके मित्र परिवारों में चंद शब्दों के साथ शुभकामनाएं देते हुए केक काटा।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आनंद शर्मा, ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला महामंत्री रामभाऊ दिवटे, अभिनेता सोनू चौरसिया, पूर्व सरपंच ज्ञानदेव दोनाडकर, पुलीस पाटील सूर्यभान राऊत, माँ दुर्गा देवस्थान के कोषाध्यक्ष दयाघन देसाई, ओबीसी मोर्चा महामंत्री भाजपा नागपुर के अरुण दोनाडकर, अ.खे. कुणबी समाज के पदाधिकारी मोरेश्वर डोनारकर, दत्तूभाऊ डोनाडकर, प्रमोद खरकाटे, अभीनाथ ढोरे, विजय तोंडरे, चंद्रकांत राऊत, विजय सहारे, प्रीतम दमडे, निकिता, सृतिका सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।