Loading...

क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती उत्साह के साथ मनाई


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय नागपुर, बीएल अम्लानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुंबई, केपीबी हिंदूजा कॉलेज कॉमर्स मुंबई, के शिक्षा विभाग, मुंबई विश्वविद्यालय और महिला अध्ययन और अनुसंधान केंद्र, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर इनके संयुक्त तत्वावधान में १९१ वी वर्षगांठ मनाने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 3 जनवरी 2022 को क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले की जयंती कार्यशाला के माध्यम से मनाई गई। 

सावित्रीबाई फुले महाराष्ट्र की एक शिक्षाविद समाज सुधारक और कवयित्री थी। उन्हें भारत की पहली महिला शिक्षिका माना जाता है। उन्होंने भारत में जाति और लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करने के लिए अथक प्रयास किया। भारतीय समाज में भेदभाव पर आधारित भाषण डॉ सुनीता मगरे प्रोफेसर और प्रमुख शिक्षा विभाग, मुंबई विश्वविद्यालय इन्होंने व्याख्यान दिया। उन्होंने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई और महात्मा ज्योतिराव फुले की अनसुनी यात्रा पर प्रकाश डाला। 

डॉक्टर श्रद्धा अनिल कुमार प्राचार्य दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय इन्होंने स्वागत भाषण के साथ दर्शकों को सम्मान संबोधित किया। और उन्होंने ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रेरणादाई कविता 'गो गेट एजुकेशन' आभासी दर्शकों को सुनाई। उसके बाद डॉ राजेश्वरी राणा, डॉ मीनू मदलानी और डॉ जितेंद्र अहिरकर इन्होंने स्वागत किया ।आयोजन के लिए वर्चुअल प्लेटफार्म पर लगभग 500 से अधिक मात्रा में दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ देशपांडे ने किया तथा डॉ चेतना पाठक ने अतिथियों का परिचय दिया। और डॉ मीना बालपांडे ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी प्राध्यापिकाओं का का योगदान रहा।
समाचार 8361162348303186872
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list