Loading...

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मोटवानी को दी बधाई


नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी को एम्बिवल्ली कन्वेंशन में पूरे विश्व मे बेस्ट स्टेट प्रेसिडेंट का अवार्ड मिलने और पुनः महाराष्ट्र अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी ने अभिनंदन और बधाई दी।

मोटवानी ने बताया कि आज दादा विजय केवलरमानी के साथ नागपुर स्थित उनके निवास स्थान पर भेंट की। गड़करीजी को 7 से 9 जनवरी को वीएसएसएस के एमबीवल्ली कन्वेंशन की विस्तृत जानकारी दी 

मोटवानी ने बताया कि वहाँ दादा विजय केवलरमानी को विश्व सिंधी समाज की तरफ से सम्मानित किया गया। दादा विजय केवलरमानी ने गड़करीजी को बताया कि प्रताप मोटवानी को पूरे विश्व मे बेस्ट स्टेट प्रेसिडेंट का अवार्ड मिला है और पुनः महाराष्ट्र के अध्यक्ष नियुक्त किया है। गड़करीजी हर्ष प्रकट कर अभिनंदन कर बधाई दी। मोटवानी ने गड़करीजी को कोरोना कम होने के बाद नागपुर में वीएसएसएस  महाराष्ट्र द्वारा नागपुर में भव्य महाराष्ट्र का सिंधी सम्मेलन में अध्यक्षता हेतु आग्रह किया जिसे गड़करीजी ने सहर्ष स्वीकार किया। 

इस अवसर पर महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी ने शाल पहनाकर सत्कार किया और भविशय में प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विदर्भ अध्यक्ष कैलाश केवलरमानी, नागपुर शहर उपाध्यक्ष महेंद्र खेमचन्दानी सहित कुशांक खेमचदानी भी उपस्थित थे।
समाचार 3767364636976698815
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list