Loading...

कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता : डॉ. श्रद्धा


दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में ऑनलाइन  वेबिनार

नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय तथा करियर कट्टा के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएससी एमपीएससी परीक्षा में "टू बिकम आईएएस ऑफिसर व्हाट शुड वी हैव टू डू" "हाउ टू बिकम एन आईएएस" इस विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में रिसोर्स पर्सन यशवंत शीतोले , अध्यक्ष,महाराष्ट्र राज्य माहिती तंत्रज्ञान, सहायता केंद्र, वेबीनार में उपस्थित थे। 

उन्होंने स्पर्धा परीक्षा के संदर्भ में परीक्षा के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए तथा समय का उपयोग कैसे करना चाहिए,  और कई महत्वपूर्ण बातें समझाई।  ग्रेजुएशन होने के बाद महिलाओं ने लघु उद्योग तथा उद्योगजीका बनना चाहिए तथा खुद का लघु उद्योग शुरू करना चाहिए, ऐसे कई पहलू पर उन्होंने प्रकाश डाला। 

प्राचार्य डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि आज के स्पर्धा के  दौर मे नौकरी हेतु आवेदनके लिए आएस, आईपीएस बनना जरूरी है। और उसके लिए कड़ी मेहनत,पढ़ाई की आवश्यकता होती है। डॉ. मीना बालपांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा  अतिथियों का परिचय दिया। डॉ. बबीता थूल ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सफल बनाने हेतु सभी प्राध्यापिका तथा छात्राओं का भारी संख्या में योगदान रहा।
समाचार 8781716822333304242
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list