आवारा श्वानो पर अंकुश लगाया जाए : पठान
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_986.html
नागपुर। भारकस सहित बूटीबोरी परिसर में उत्पात मचाने और आने जाने वाले लोगों और बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले आवारा श्वानो की तत्काल नसबंदी करने की मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुजीब पठान ने की है। उन्होंने कहा की क्षेत्र में आदमखोर होते जा रहे आवारा श्वानोंं की फौज तेज गति से बढ़ती जा रही है, इस बढ़ती फौज को रोकना बहुत जरूरी हो गया है।
उन्होंने बताया की संबंधित विभाग की ढिलाई और श्वाणों की आवारागर्दी को नजरंदाज करने की प्रवृति के कारण ही हाल ही में एमआईडीसी बोरी थाना क्षेत्र के भारकस गांव में एक आवारा श्वान द्वारा एक 4 साल की छोटी बच्ची अंजली रावत को काट खाने से उसकी मौत हो गई है। जिसके कारण क्षेत्रीय बच्चों के मातापिता के मन में डर और दहशत का वातावरण पैदा हो गया है, लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने से भी घबरा रहे हैं।
क्षेत्र में कई शालाएं होने के कारण बच्चों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में आदमखोर होते जा रहे श्वानो पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग पठान ने संबंधित विभाग से की है। इस आशय का एक पत्र उन्होंने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री को भी प्रेषित किया है।