Loading...

जरूरतमंदों में कंबल का वितरण


ज्येष्ठ मित्र मंडल का आयोजन

नागपुर। नगर की सुप्रसिद्ध सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंमंडल की ओर से जरूरत मंद लोगों में कंबल वितरण का कार्यक्रम जरीपटका स्थित मंडल कार्यालय में किया गया. प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने रखते हुए कहा कि यह कंबल मंडल के सदस्य प्रकाश मोटवानी व मित्र परिवार के सहयोग से प्राप्त हुए. मंडल अध्यक्ष आहूजा द्वारा सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष यह उपक्रम जारी रहेगा. जिससे इस कपकपाती ठंड से गरीब व्यक्तियों को राहत मिल सके. भविष्य में भी समाज हितकारी कार्य शुरू रहेंगे. 

कार्यक्रम का संचालन मंडल की महिला प्रमुख संगीता दलवानी ने किया , मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा, उपाध्यक्ष मनोहर लाल आहूजा, सचिव रमेशलाल आसवानी, सहसचिव रमेश सचदेव, कोषाध्यक्ष अशोककुमार गांधी, सभासद लक्ष्मण पेशवानी, महिला प्रमुख संगीता दलवानी के हस्ते कंबलों का वितरण किया गया. आभार रमेश सचदेव ने व्यक्त किया. उक्त जानकारी एक पत्र विज्ञप्ति के माध्यम से लक्ष्मण पेशवानी ने दी.
समाचार 5482980565028143272
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list