निःशुल्क हड्डी घनत्व जांच (BMD test) व वातरोग शिविर संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2022/01/bmd-test.html
जीकुमार आरोग्यधाम में इम्यूनिटी काढ़ा वितरण जारी
नागपुर। जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम में आरोग्यधाम हेल्थकेयर सोसायटी (रजि संस्था) के तत्वाधान में हड्डी घनत्व जांच (BMD test), ब्लड शुगर जांच व इम्यूनिटी काढा वितरण शिविर का उद्घाटन अधि. माधवदास ममतानी के हस्ते दीप प्रज्वलित कर हुआ। शुभारंभ में श्री गुरुनानकदेव, भगवान धन्वंतरि व गुरु हरिकिृशन देव के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अंजू ममतानी ने रूग्णों को बतायां कि 'घर-घर में आयुर्वेद' के अपने आदर्श वाक्य को ध्यान में रखते हुए आरोग्यधाम हेल्थ केयर सोसाइटी आयुर्वेद के पारंपरिक विज्ञान के प्रचार में विश्वास करती है। अपने प्रसार को बढावा देने के लिए मध्य भारत और आसपास के विभिन्न स्थानों पर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर व व्याख्यान आयोजित किए जाते है जिसके अंतर्गत यह 179 वां शिविर था।
डॉ. जी.एम. ममतानी ने बताया कि वातरोग निदान शिविर में संधिवात, स्पाडिण्लाइटिस, स्लिप डिस्क, साइटिका, गाउट, गठियावात, फ्रोजन शोल्डर इत्यादि वात रोगों के रुग्णों ने लाभ लिया। शिविर में आए हुए रुग्णों की फिजियोथिरेपी व पॅथोलॉजी तथा पंचकर्म चिकित्सा अल्प दरों में की गई। फिजियोथेरिपिस्ट ने रूग्णों को वात रोग में उपयोगी व्यायाम व चिकित्सा की जानकारी दी। जांच शिविर में आज 59 रुग्णों ने निःशुल्क बी.एम.डी व ब्लड शुगर जांच कर लाभ उठाया तथा इस शिविर में अधिकांश रुग्ण कैल्शियम की कमी से आस्टीओपीनिया (osteopenia) ग्रस्त पाए गए।
स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका का 'इम्युनिटी स्पेशल अंक' सभी रूग्णों को निःशुल्क दिया गया। आगे डॉ. ममतानी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जीकुमार आरोग्यधाम द्वारा निर्मित 'इम्युनिटी बुस्टर' काढा सभी को बांटा गया। इस काढे के अच्छे परिणाम मिल रहे है। इससे इम्युनिटी बढ़कर कोरोना से बचाव होता है व पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन्स कम होते है। अतः जिस किसी को भी यह काढा़ चाहिए, जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम से ले सकता है।