Loading...

ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पांच दिवसीय ई-लेक्चर सीरीज का आयोजन



नागपुर/रायपुर। गेसियस महाविद्यालय में पांच दिवसीय ई- लेक्चर सीरीज का आयोजन आइक्यूएसी एवं भूतपूर्व छात्र संगठन अन्वय के तत्वावधान में रखा गया। इस पांच दिवसीय ई- लेक्चर सीरीज का विषय 'डिफरेंट पर्सपेक्टिव ऑफ एजुकेशन' पर अलग-अलग विषयों पर यह पांच दिवसीय आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 

ई-लेक्चर सीरीज के पहले दिन वक्ता, विषय विशेषज्ञ बोर्ड ऑफ स्टडी ऑफ एजुकेशन पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर छत्तीसगढ़ डॉ पुष्पेश पांडे ने 'डेमोक्रेसी इन एजुकेशन' पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। दूसरी वक्ता के रूप में डॉ. स्वाति श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर, प्रगति कॉलेज रायपुर ने 'एजुकेशन एंड सोशलाइजेशन' पर व्याख्यान प्रस्तुत दिया।

दूसरे दिन 12 जनवरी को वक्ता, विषय विशेषज्ञ डॉ. संजीव साहू, प्राचार्य, श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धनेली, रायपुर, छत्तीसगढ़, ने 'इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड इट्स प्रोविजन फॉर एजुकेशन' विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत दिया। दूसरे वक्ता के रूप में विषय विशेषज्ञ डॉ. सोनाली  चन्नावर प्राचार्य, महात्मा गांधी कॉलेज, रायपुर, ने 'वेस्टर्न स्कूल ऑफ फिलासफी' विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

तीसरे दिन के लेक्चर सीरीज के वक्ता  विषय विशेषज्ञ डॉ. बलराम प्रसाद झारिया, प्राचार्य शांमभवी स्कूल ऑफ एजुकेशन, धुसेरा, रायपुर ने 'प्रॉब्लम इन इंडियन एजुकेशन सिस्टम' विषय पर अपना व्याख्यान दिया। दूसरे विषय विशेषज्ञ के रूप में विजयलक्ष्मी असिस्टेंट प्रोफेसर सीटीई रायपुर ने 'कम्युनिकेशन मॉडल इन एजुकेशन' विषय पर अपने व्याख्यान दिया।

लेक्चर सीरीज के चौथे दिन वक्ता विषय विशेषज्ञ डॉ. पदमा बोहरे प्रोफ़ेसर,पंडित हरिशंकर शुक्ल मेमोरियल,कॉलेज कचना, रायपुर ने 'हिस्ट्री एंड डेवलपमेंट ऑफ एजुकेशन इन इंडिया' विषय पर अपने व्याख्यान दिया। दूसरी वक्ता विषय विशेषज्ञ डॉ श्रद्धा वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर सैंट विंसेंट पल्लोटी कॉलेज, रायपुर ने 'इंडियन स्कूल ऑफ फिलॉसफी' विषय पर अपने व्याख्यान दिया।

लेक्चर सीरीज के पांचवें दिन वक्ता विषय विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा झा एसोसिएट प्रोफेसर स्कूल आफ एजुकेशन मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने "जेंडर पावर एजुकेशन" विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। दूसरी वक्ता के रूप में विषय विशेषज्ञ डॉ. अरुण दुबे, प्राचार्य, कोलंबिया कॉलेज, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने 'एजुकेशनल सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन' विषय पर व्याख्यान दिया।

ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला, को - डायरेक्टर श्रीमती भारती शुक्ला ने अन्वय एसोसिएशन एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अध्यक्षता प्रो.रिया तिवारी, प्राचार्य, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला और बताया कि एम.एड.,बी.एड. विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम से संबंधित यह विषय रखा गया। जिससे कि विद्यार्थी सभी विषय से लाभान्वित हो सके।
डॉ. मुक्ता कौशिक, एसोसिएट प्रोफेसर, आईक्यूएसी  क्वाडीनेटर,ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के मार्गदर्शन में यह पांच दिवसीय लेक्चर सीरीज संपन्न हुई।

भूतपूर्व छात्र एलुमनी एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धां मिश्रा ने कहां कि एलुमनी और आइक्यूएसी के साथ यह ई लेक्चर सिरिंज का आयोजन विद्यार्थियों के लिये लाभदायक रहा।
पांच दिवसीय ई-लेक्चर सीरीज का संचालन एलुमनी सदस्य संजीव सिंग ने किया।

पांच दिवसीय ई-लेक्चर सीरीज में ग्रेसियस महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भोई, अध्यापक गण श्रीमती सच्ची शुक्ला, श्रीमती ललिता शर्मा, श्रीमती साधना शर्मा, डॉ कल्पना सिंग, डॉ. डिंपल रेड्डी, सनत देवांगन, श्रीमती रेणुका शर्मा, श्रीमती वर्षा यादव,  तेजराम साहू, कुमारी पद्मिनी साहू, कुमारी चंद्रकला बंजारे, एलुमनी के उपाध्यक्ष मि. सुधीर शुक्ला, सचिव कुमारी तमेश्वरी साहू, एम.एड.,बी.एड. विद्यार्थी एवं अन्य महाविद्यालय की प्रोफ़ेसर, प्राध्यापक गण की उपस्थिति रही।
समाचार 1562270408557532611
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list