उन्नयन फाउंडेशन ने मनाया लोहड़ी का त्यौहार
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_80.html
नागपुर। पंजाबी वेशभूषा में सजी हुई स्त्रियों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्राप्त हुए। बस ऐसे ही कल उन्नयन फाउंडेशन के सभी सदस्य ने बहुत ही सुंदर और सुरक्षित तरीके से लोहड़ी का त्यौहार मनाया।
कुड़ी पंजाबन सीमा गुरनानी, डांसिंग क्वीन वर्षा शर्मा, मोस्ट एंटरटेनिंग शीतल साहू एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रही। लिपस्टिक गेम में नीलम समर्थ और निशा धनविजय, नंबर गेम में विजेता रही स्मिता धीर, लूप गेम की विजेता किरण सीरिया रही। निर्णायको की महत्वपूर्ण भूमिका नीलिमा बावने और परवीन अफजल द्वारा निभाई गई।
और सब एक से बढ़कर एक उन्नयन परिवार के सदस्य वर्षा लामतूरे, सलोनी, नीलम अरोड़ा, शबनम खान, सोनल शाह, लाजो निभाने, ज्योति देवतले, मंगला साहू, गौहर लखानी, कंचन शर्मा, आप सबके लिए तो इतना ही कहना है कि जैसे मोती गूँथ कर, बनता सुन्दर हार त्यों सेवा और प्यार की डोर से, बँध के बना उन्नयन परिवार, उन्नयन अध्यक्षा डॉ. रुपिंदर कौर छतवाल ने अपने इन शब्दों के साथ सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल के सभी नियमों का पालन करते हुए सभी मेंबर्स डबल वैक्सीनेटेड थे और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी परंपराओं के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। ऐसा महसूस हो रहा था जैसे महाराष्ट्र की धरती पर पंजाब का पूर्ण स्वरूप जीवंत हो गया हो। पूरखों ने हम को दिया, इस जीवन का सार, प्रीत निभाकर नित करो, जग को घर परिवार।