Loading...

संस्कारों की शिक्षा उत्तम : निशा चावला


वाद विवाद स्पर्धा में कशिश कृष्णा मनन ने मारी बाजी

नागपुर।  पिंक कर्व्स की ओर से महिलाओं व बच्चो के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंटर काजल गाजरानी ने बताया कि इसमें बच्चो और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आत्मसम्मान व संस्कार, शादी में किए गए खर्च फिजूल व उपयोगी, कौन बच्चो को समझता है पालकगण व दोस्त इन विषय पर परिचर्चा की गई।  

विजेता के रूप में कशिश रेवतानी ने प्रथम और कृष्णा धामेचा व मनन शंभूवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और लेडीज में दिव्या गाजरनी, विनीता चैनानी, वर्षा रेवतानी, रिद्धि जेठानी ने सफलता प्राप्त की। 

निशा चावला ने मंच संचालन करते हुए कहा कि हमारे हिंदू धर्म का ग्रंथ रामायण संस्कारों पर आधारित है जिसमे संस्कारों की शिक्षा को उच्चतम महत्व दिया। और महाभारत आत्मसम्मान पर आधारित है जिसमे कृष्ण ने अर्जुन को आत्मसम्मान और पथ प्रदर्शित करने के लिए गीता का ज्ञान दिया है। आज भी मानव के मन में आत्मसम्मान और संस्कार के बीच प्रति स्पर्धा चलती रहती है । संस्कारों से बंध कर कहते है की : क्या हुआ, तेरी गलती नही है  तो सॉरी बोलने से कोई छोटा नही हो जाता। इस प्रकार दैनादिन जीवन में दोनो में परस्पर स्पर्धा चलती रहती है। 

काजल गाजरानी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा भागिया , रेखा आसुदानी , लता मंघरानी, रिया धामेचा, नीतू धामेचा, मानसी रेवतानी, दृष्टि धामेचा, वंशिका काशवानी, सोहम, सार्थक छुगानी, रियांश गुरबाणी, यशिका चंदवानी  का सहयोग रहा।
समाचार 8167586591301434446
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list