सामाजिक एवं महिलाओं के विकास का करेगे कार्य : सोनाली वर्मा
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_790.html?m=0
हनी बी लेडीज क्लब का हुआ उद्धघाटन समारोह
नागपुर। हाल ही में सदर स्थित होटल एलबी मे डॉ. सरिता सोपानकर के हाथो हनी बी लेडीज क्लब का उद्धघाटन हुवा था। कार्यक्रम की अध्यक्ष सोनाली वर्मा, विशेष अतिथि वैशाली नगाड़े, उपस्थित थी।
हनी बी लेडीज क्लब की अध्यक्ष सोनाली वर्मा ने क्लब का उद्देश बताते हुवे कहा कि हनी बी लेडीज क्लब के माध्यम से सामाजिक एवं महिलाओं के विकास का कार्य करेगे। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने फैशन रैंप वॉक किया और फोटो शूट का लुप्त उठाया तथा विभिन्न एक्टिविटी में भाग लिया।
कार्यक्रम को बसेरा रियाल हैट्स ने सहयोग किया और टाइटल क्राउन पार्टनर कुंदेलवार लाइफ, लोंदे ज्वेलर्स, फ्यूजन वस्तु, कंसलटेंड ताज श्री होंडा, सेलोक्सी इंडस्ट्रीज थे। कार्यक्रम की मार्गदर्शिका एवं सोनेगाव पुलिस स्टेशन की निरिक्षक वैजांती मंदावहारे ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खुद के साथ दूसरे के रक्षण हेतु आवाहन किया।