Loading...

राखी चव्हाण को मिलेगा स्व. उत्तमराव पाटील स्मति 'वन संवर्धन पुरस्कार'


नागपुर। वन विभाग के कर्तव्यदक्ष अधिकारी रहे प्रधान मुख्य वन संरक्षक दिवंगत उत्तमराव पाटील की स्मृति में वन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को प्रति वर्ष वनराई फाउंडेशन नागपुर व महाराष्ट्र राज्य वन संरक्षक व पदोन्नत वनपाल संगठन नागपुर की ओर से नगद 21 हजार रुपए, सम्मान चिन्ह, शाल व श्रीफल के स्वरूप के स्व. उत्तमराव पाटील स्मति वन संवर्धन पुरस्कार प्रदान कर गौरवान्वित किया जाता है। 

वर्ष 2021 के इस पुरस्कार के लिए दैनिक लोकसत्ता की उप संपादक सुश्री राखी चव्हाण का चयन किया गया है। राखी चव्हाण गत 17 वर्ष से वन्यजीव और वन संरक्षण के लिए खबरों व लेखों के माध्यम से समर्पित लेखन निरंतर कर रही हैं। यह पुरस्कार समारोह आगामी 21 मार्च 2022 को स्व. उत्तमराव पाटील के स्मृति दिन के उपलक्ष्य में प्रदान किया जायेगा।
समाचार 6926059031275642522
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list