Loading...

हुनरबाजो को आर्यनगर में कुकरेजा ने किया सम्मानित


नागपुर। आर्य नगर एन आय टी गार्डेन में आर्य नगर कराटे असोसिएशन की ओर से प्रमाणपत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुखता से पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी की मौजूदगी रही. कुकरेजा ने अपने संबोधन में पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी आगे आने पर मार्गदर्शन किया. 


कुकरेजा, चौधरी के हस्ते बच्चो को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में प्रभाग अध्यक्ष खुशाल दोईफोड़े, आकाश जताले, योगेशभाऊ वरुडकर, रविन्द्र वाघमारे, संपतराव चौधरी, ठाकरे, पोटे, संजय जाधव, प्रशांत वाघ व अन्य स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।
समाचार 5545453302699478037
मुख्यपृष्ठ item