Loading...

गर्मी में बढ़ रही गन्ने के रस की मांग


काला और हरे गन्ने के रस की दुकानों में बढ़ रही भीड़

नागपुर। गर्मी के बढ़ने से जहां पंखे, कुलर, एयर कंडीशनर की मांग है। वहीं दूसरी ओर ठंड पेय के साथ काले, हरे गन्ने के रस की भी मांग बढ़ रही है। साथ ही पिछले साल जहां गन्ने के रस के भाव बर्फ़ के काले गन्ने के रस 15 रुपए प्रति गिलास और बिना बर्फ के काले गन्ने के भाव 20 रुपए प्रति गिलास थे। 


इसी तरह हरे गन्ने के बिना बर्फ के रस के भाव दस 15 रुपए प्रति गिलास और बर्फ के हरे गन्ने के रस के भाव दस रुपए प्रति गिलास थे। अब काले गन्ने के रस के भाव 30 रुपए प्रति गिलास और हरे गन्ने के रस के भाव 20 रुपए प्रति गिलास हो चुके हैं।  पीलिया के मरीज के साथ आम साधारण लोग भी गन्ने का रस गर्मी में सेवन कर रहे है।साथ ही गन्ने की गनेरी के भाव 50 रुपए प्रति पैकेट हो गए है। 

इतवारी, गांधीबाग, सीताबर्डी, महल, महाराजबाग, बुधवारी, शहीद चौक सहित सम्पूर्ण नागपुर में गन्ने के रस की मांग गर्मी में बढ़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काले गन्ने के भाव 120/- से 150/- प्रति नग है।और हरे गन्ने के भाव 80/- से 90/- प्रति नग है। गांधीसागर तालाब रोड एंप्रेस सिटी मॉल्स के पास गन्ने के ट्रकों की आवक हो रही है।

समाचार 1981363708485944710
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list