Loading...

भारतीय सिंधु सभा महिला मंच एवं महिला अघाड़ी का आयोजन


सभ्यता संस्कृति को दे बढ़ावा : घनश्यामदास  कुकरेजा

नागपुर। भारतीय सिंधु सभा महिला मंच एवं महिला आघाड़ी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत तकरीबन 250 महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा व पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा के मार्गदर्शन में किया गया था l दादा घनश्याम दास कुकरेजा ने अपनी सभ्यता व संस्कृति को बढ़ावा दें ऐसा निवेदन सभी से किया l 

भारतीय सिंधु सभा महिला मंच की अध्यक्ष डॉ. वंदना खुशालानी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज के वातावरण में हमारे बच्चे पर्यावरण से दूर होते जा रहे हैं, यह चिंतनीय हैं। पूर्व स्थाई समीती अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा ने भी सांस्कृतिक आयोजन को बच्चों के लिए अति आवश्यक बताया। और ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर आयोजन होना चाहिए l 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक छोटे-बड़े खेलों का आयोजन किया गया l इन खेलों का आयोजन किरन कोटवानी के मार्गदर्शन में किया गया। पूजा मोरयानी समर्थ ने भी बच्चो को गेम करवाए। कार्यक्रम में हृदय केसवानी, गीत मोटवानी, काव्या जेसवाणी, मुस्कान दातरे ने पल्लव व गीत सुनाकर समा बांध दिया। बच्चो को पुरस्कार दिया गया । 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय चौधरी, नगसेविका प्रमिला मथरानी व सुषमा चौधरी, राजेश बटवानी, भाजपा वार्ड अध्यक्ष जगदीश वंजानी भारतीय सिंधु सभा महिला मंच की उपाध्यक्ष कंचन केसवानी, रत्ना कुकरेजा, बीजेपी महिला अघाड़ी मंच के अंतर्गत जरीपटका वार्ड अध्यक्ष उषा दानी ,भारतीय सिंधु सभा महिला मंच की महासचिव राखी कुकरेजा, सचिव कोमल खूबचंदानी, कार्यकारी अध्यक्ष वंशिका केसवानी, भारतीय सह संयोजिका मीनाक्षी मेघराजानी, भारतीय सिंधु सभा महिला मंच पी.आर.ओ रती वंजानी, सलाहकार सदस्य राशि वासवनी, एवं  

बीजेपी महिला अघाड़ी मंच की महामंत्री पूजा मोरयानी समर्थ, महामंत्री साक्षी लालवानी, किरण समर्थ, रवि जेसवानी, कोमल साधवानी, राशि तेजवानी, कोमल साधवानी, डॉ ज्योति धामेचा, निशा मोटवानी, ज्योति आसनानी, राशि  गुरबाणी, मोहिनी जेसवानी स्वाति कृपलानी कोमल टहिल्यानी उपस्थित थे।मंच संचालन मीनाक्षी मेघराजानी, तथा वंशिका केसवानी व पूजा मोरयानी ने किया. इस अवसर पर महिलाओं को भेंट वस्तु  प्रदान की गई।
समाचार 504986735585564756
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list