Loading...

19 मार्च को ओमान से होगा अतंरराष्ट्रीय मुशायरा


उर्दू अदब की एक अज़ीम शख्सियत, फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की रचनाओं का पाठ किया जाएगा


नागपुर/मुंबई। Poetry & Literary Group -  PLG (पोएट्री एंड लिटरेरी ग्रुप - पीएलजी) काव्य एवं साहित्य समूह द्वारा संस्था के वैश्विक अध्यक्ष तुफ़ैल अहमद की अध्यक्षता में 19 मार्च की संध्या भारतीय समयानुसार 7.30 बजे से अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिस में उर्दू अदब की एक अज़ीम शख्सियत, फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की रचनाओं का पाठ किया जाएगा। 

इस विशेष कार्यक्रम, 'Celebrating the Legend' में भारत, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात अमेरिका, कनाडा और रूस के कवि भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में  मेहमान - ए - ख़ुसूसी जनाब नसीब और जनाब मोअज़्ज़म अली होंगे। 

पीएलजी गत दो वर्षों से निरंतर, प्रति सप्ताह, विभिन्न विषयों पर काव्य एवं साहित्य सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है, जिसमें आयु की कोई सीमा नहीं होती। दो घंटों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 19 मार्च के मुख्य आकर्षण होंगे देश-विदेश के कविगण जो फ़ैज़ की रचनाओं का पाठ करेंगे, और कार्यक्रम की संचालिका किरण चौधरी रहेंगी, जो स्वयं उर्दू अदब की गहरी जानकार हैं। 

कार्यक्रम का शुभारंभ, पारंपरिक रूप से, अध्यक्ष के वक्तव्य से होगा। तत्पश्चात्, वे कार्यक्रम के संचालन का भार किरण चौधरी को सौंपेंगे। 19 मार्च के कार्यक्रम में समस्त कविगण फ़ैज़ की शायरी का पाठ करेंगे। तदोपरांत, संपादक मंडल की अध्यक्ष विभा तिवारी पीएलजी की साप्ताहिक ई - पत्रिका विमोचन हेतु प्रस्तुत करेंगी। संचालन निदेशक सिम्मी कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सुखांत होगा।

प्रतिभागी कवियों की सूची निम्नलिखित है - 
भारत से डॉ. रीता पॉल, वैष्णवी नीमा, कोमल उपाध्याय, आशा पांडेय, तमन्ना और अंकिता ओझा, ओमान से मुस्तफा दरवेश, सारा सलमान, रुबीना रोज़ ख़ान, दुबई से अरशद मिर्ज़ा, अमेरिका से ख़लीक़ वाजदी, सुहैल दाऊद, कनाडा से सतीश सेठी, ताशकंद, रूस से स्मिता त्रिवेदी और दक्षिण अफ्रीका से सरफ़राज़ मुक़द्दम।
काव्य 8766462637419203185
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list