Loading...

24 अप्रैल को महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ का 'विदर्भ पदाधिकारी सम्मेलन'


सहयोग से ही मिलती है सफलता : प्रा. महेश पानसे

नागपुर। हाल ही में नागपुर के बेसा रोड ओमकार नगर स्थित महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के कार्यालय मे पूर्व विदर्भ अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे के मार्गदर्शन में विदर्भ महासचिव शरद नागदेवे, विदर्भ संगठक डॉ. आनंद शर्मा तथा नागपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप शेंडे, अनूप भार्गव की प्रमुख उपस्थिति में विदर्भ स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।


बैठक में विदर्भ प्रांत के 11 जिलो के पदाधिकारियों की उपस्थिति मे आगामी माह के 24 अप्रैल को नागपुर शहर मे होने वाले विदर्भ स्तरीय पदाधिकारियों के सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चासत्र का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के पूर्व विदर्भ अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां की सभी पदाधिकारियों के सहयोग से यह आयोजन सफल करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम को लेकर अनेक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ का विदर्भ स्तरीय पदाधिकारियों का पहला सम्मेलन गत 2 वर्ष पहले चंद्रपुर में हुआ था एवं विदर्भ का दूसरा सम्मेलन नागपुर में होने जा रहा है। 

कार्यक्रम का प्रास्ताविक भाषण महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ पूर्व विदर्भ के उपाध्यक्ष प्रदीप रामटेके ने किया। इन्होंने अपने प्रस्तावित में बताया की महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष वसंतराव मुंडे, प्रदेश के महासचिव विश्वासराव आरोटे के अलावा पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रहेंगी तथा महाराष्ट्र के मंत्री, सांसद एवं विधायको की उपस्थिति की भी संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर विदर्भ संगठक डॉ. आनंद शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन की तैयारियां तथा अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के विषय मे चर्चा की।

इस दौरान महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के नागपुर कार्यालय ने नागपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप शेंडे के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सत्कार किया गया। 

इस चर्चा सत्र में पूर्व विदर्भ अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे सहित विदर्भ उपाध्यक्ष प्रदीप रामटेके, अनूप भार्गव, विनायकराव इंगले, महासचिव शरद नागदेवे, संगठक आनंद शर्मा, नागपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप शेंडे, चंद्रपुर जिलाध्यक्ष सुनील बोकड़े, गडचिरोली जिलाध्यक्ष ईरफान खान, अमरावती विभाग प्रमुख सिद्धार्थ तायडे, अमरावती जिलाध्यक्ष नयन मुंडे मोंढे, भंडारा जिलाध्यक्ष सदाशिव ढेंगे, वर्धा जिलाध्यक्ष प्रमोद पाणबुडे सहित अन्य ने अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के विदर्भ महासचिव शरद नागदेवे ने किया।
समाचार 8398955387180486882
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list