Loading...

बस्तियों के बच्चों संग मनाया रंगोत्सव का पर्व


नागपुर। रंगोत्सव के दिन जिस तरह होली के पर्व को हम सब लोगों के साथ मिलकर मनाते हैं उसी तरह से हमने अनेकता मे एकता की मिसाल पेश करते हुए, स्लम बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर, होली की बधाई दी। हमको देख कर सारे बस्तियों के बच्चों में उत्साह देखने लायक था। 

हमारी कोशिशें थी कि जो भी वहां  होली का त्यौहार मना रहे हैं वह उनके लिए खुशियां दुगनी हो जाए। हम को देखकर वह उत्साहित होकर हमारे लिए स्वादिष्ट भोजन जिनमें प्रमुख रूप से पूरनपोली, बड़े, भजिए, पूरी सब्जी और गुलाब जामुन परोसा गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से खुशी बांटने के लिए समाज सेविका अनिशा शेख, ऑल इंडिया कौमी तंजीम और नागपुर कांग्रेस कमेटी के सचिव शेख मुख्तार उपस्थित थे तथा ईसासानी वाघाधारा बहुजन नगर हिंगना स्लम झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों में सरिता गुल्ले, भगवती मेश्राम, गीता सहारे, प्रेम लाल पाल, आशा उईके, गजानन बरखड़े, यशोदा दुर्गा येडे,पूनम राउत, माहि, चंद्रकला सावन सारा शेख, श्रेया मुदस्सिर शेख इत्यादि लोग मौजूद थे।
समाचार 2842715587334106160
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list