रंगोत्सव पर उमड़ा उत्साह
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_789.html
धार्मिक उल्लास, सद्भाव से मनाई होली
नागपुर। होली का राष्ट्रीय पर्व उत्साह, उमंग, आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भजन,संकीर्तन के आयोजन हुए। हवेलियों में डोल उत्सव हुए। घर घर में गुलाल,केसरिया रंग, अबीर, फूलों की होली खेली गई।
शहर के श्री गणेश टेकडी मंदिर, श्री सिद्धि विनायक मंदिर महल, कल्याणेश्वर, पातालेश्वर, चिंतेश्वर, पंचपावलेश्वर, हरिहर मंदिर शिवालय, राधाकृष्ण मंदिर पूर्व वर्धमाननगर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्यामधाम मंदिर, वेंकटेश, द्वारकाधीश, नरसिंग मंदिर, लक्ष्मी सरस्वती, कालनका देवस्थान, पोध्यार्श्वर राम मंदिर सहित अनेक मंदिर में श्रद्धालु उमड़े।
सामाजिक संगठन माहेश्वरी समाज के हिवरीनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हुए। सुबह बालकृष्णलाल हवेली, गोवर्धननाथ हवेली, बड़कस चौक, सीताबर्डी हवेलियों में होली प्रज्वलन हुआ। डोल उत्सव के आयोजन हुए।



