Loading...

मुंडले इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्रों का गर्मजोशी से किया स्वागत

स्कूल का माहौल देख छात्र तथा पालकगण हुए मंत्रमुग्ध 


नागपुर। पिछले 2 वर्षों से स्कूल तथा पालक दोनों में कोरोना वायरस को देखते हुए बच्चों की पढ़ाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब महाराष्ट्र में सभी जगह कोरोना प्रभाव को कमजोर तथा समाप्ति की ओर देखते हुए सरकारी नियमों को शिथिल कर दिया गया है। 

नगर निगम (शिक्षा विभाग) के आदेश के अनुसार सभी कक्षाओं 1 से 9 तक के लिए पूर्णकालिक स्कूल पूरी तैयारियों के साथ शुरू की गई है। छात्र - छात्राओं का पुष्पवर्षा कर, स्वागत गीत गाकर, प्रवेश द्वार को रंगोली से सजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

ब्लैक बोर्ड्स को भी प्रेरक विचारों से सजाया गया था। स्कूल का माहौल देख छात्र तथा आए हुए पालकगण पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए। सभा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

प्रिंसिपल डॉ. रूपाली हिंगवे मैडम और हेड मिस्ट्रेस प्राइमरी श्रीमती मेघा पाध्ये मैडम ने छात्राओं को संबोधित कर शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष श्री मकरंद पंढरीपांडे, प्राचार्य डॉ. रूपाली हिंगवे एवं प्रधानाध्यापिका प्राथमिक श्रीमती मेघा पाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल रहा।
समाचार 6176901502379011929
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list