Loading...

सिंधी बोली का घर घर जाकर करेंगे प्रचार : कंचन ठकरानी

                                        


वीएसएसएस महिला विंग की मीटिंग में लिया संकल्प

नागपुर/गोंदिया। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने गत माह गोंदिया में महिला टीम की घोषणा की और बेहद सक्रिय श्रीमती कंचन ठकवानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 


मीटिंग में पूरी टीम बनाने हेतु कहा उसी अनुरूप अध्यक्ष श्रीमती कंचन ठकरानी ने प्रथम मीटिंग योग भवन में ली। उन्होंने सभी महिला टीम को प्रत्येक घर घर में सिंधी बोली का प्रचार करने हेतु संकल्प करवाया। 

उन्होंने बताया की महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के निर्देशानुसार हमे समाज में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और सिंधी समाज के पर्व मना कर समाज को एकजुट करना है के बारे में सदस्यों को विस्तार से बताया गया तथा उन्हें वर्ष भर में ठकरानी को अध्यक्ष नियुक्त किया, होने वाले कार्यक्रमों से भी अवगत कराया गया। 

सभी महिलाओं ने अपने विचार रखें ताकि हर महिला अपने सुप्त गुणों के साथ आगे आए और सेवा में योगदान दें। उन्होंने वीएसएसएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी की 72 देशों में और 28 राज्यों में वीएसएसएस की टीमें कार्य कर रही है। पूरे विश्व में सिंधी समाज का एकमात्र सर्वोच्च संघठन में आप जुड़े है यह गौरव की बात है।

सभा में अध्यक्ष कंचन ठकरानी, दिव्या भोजवानी, कीर्ति रामानी, जानवी आहूजा, वंशिका थदानी, पायल तोलानी, अलका नेचवानी, मुस्कान तोलानी, कुसुम तोलानी, दृष्टि लधानी, निशा भोजवानी, प्रीति पृथ्यानी ने उपस्थित होकर अपने सुझाव दिए।

अंत में वीएसएसएस महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष, युवा विनोद गुड्डू चंदवानी और धर्म खटवानी ने अपने विचार रखें और अपना अनुभव साझा किया। अंत में आभार  महासचिव शेरीन ठकरानी ने किया।
समाचार 1509992476731934894
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list