रोट्रेक्ट क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_235.html
नागपुर। तुलसीरामजी गायकवाड़-पाटिल कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के रोट्रेक्ट क्लब ने लाइफ लाइन ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन श्रीमती श्रद्धाताई पाठक, सभापति और कॉरपोरेटर गांधीबाग जोन, श्रीमती शिल्पी गुप्ता, एचआर रिलायंस पावर प्लांट बुटीबोरी नागपुर, श्रीमती मर्सी अंजोर प्रिंसिपल श्योर टेक नर्सिंग कॉलेज, डॉ. सानिया मलानी, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ, नागपुर ने किया।
श्रीमती हर्षा पाटिल हेड मिस्ट्रेस लिटिल स्कॉलर हाई स्कूल बेज़ेनबाग, श्रीमती आरजे निशा मीडिया रिपोर्टर, डॉ गीता पडोले गायकवाड़, प्रिंसिपल टीजीपीसीईटी, प्रो प्रगति पाटिल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीपीसीईटी, श्रीमती सुरेखा राउत, निदेशक वित्त, प्रो. वंदना खांते, प्राचार्य, टीजीपीसीए स्टाफ सदस्य और छात्र की उपस्थिति में हुआ।
शिविर को शिक्षकों और छात्रों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हर्ष मनेराव, टीजीपीसीए के रोटारैक्ट क्लब के अध्यक्ष, दीक्षा शेंडे, सचिव, प्राजक्ता गजभिये, उपाध्यक्ष, पूजा खिलोसिया, कोषाध्यक्ष, एकता गीते, अनुश्री जवांजल, सेजल शेल्क और अन्य छात्रों ने शिविर की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की।
